****सरदार पटेल****

जिसमें साहस इक अपार था
सम्मुख संसार नतमस्तक था
प्रभावशाली व्यक्तित्व न्यारा
भारत माँ का राजदुलारा।

हिम्मत,साहस देख सब काँपे
लोहा सब हिम्मत का माने
अखंड भारत का स्वप्न लाये
'लौह पुरुष' वे तब कहलाये।

शेख़,निज़ाम सब भय खाते
वीरता जब अजब दिखलाते
स्वतंत्रता नायक महान थे
सरदार देश की शान थे।

नव भारत  के राष्ट्र निर्माता
भारत रत्न की वीर गाथा
कर्तव्य को उनके स्मरण करें
सरदार पटेल को नमन करें।।

✍️"कविता चौहान"
       स्वरचित एवं मौलिक