ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्में ऊंचे दर्जे की फिलॉसफी लिए होती थीं. जैसे ‘आनंद’ में मृत्यु को लेकर जो उनकी कविता होती है.


मौत तू एक कविता है

मुझसे एक कविता का वादा है मिलेगी मुझको

डूबती नब्ज़ों में जब दर्द को नींद आने लगे

ज़र्द सा चेहरा लिए जब चांद उफक़ तक पहुंचे

दिन अभी पानी में हो, रात किनारे के करीब

न अंधेरा न उजाला हो, न अभी रात ना दिन

जिस्म जब ख़त्म हो और रूह को जब सांस आए

मुझसे एक कविता का वादा है मिलेगी मुझको