
जिंदगी में जो करना है 'बस करो', हौसला रखो परिस्थितियां साथ देने लगती है
कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है...
किसी साधारण व्यक्तित्व के लिए कुछ पंक्तियाँ एक असाधारण पहचान बन सकती है, सोचना थोड़ा कठिन लगता है ! मगर एक नाम जो आज सभी से परिचित है, कोई कवि के रूप में जानता है तो कोई समाज सेवी के नाम से, कभी उनके देशभक्ति के गीत मन को झकझोर जाते है तो कभी प्रेम और दीवानगी के गीत आखो में आंसू दिला जाते है ! डॉ. कुमार विश्वास जिनको उनकी कविताओँ ने आज विश्व में एक अलग पहचान दिला दी ! उनका हिंदी के प्रति एक अलग प्यार है, विश्व के कई देशो में हिंदी का परचम उनकी वजह से लहरा रहा है !
घर वालो ने इंजीनियरिंग के साथ जीवन को बढ़ाने के लिए कालेज भेजा मगर कुमार विश्वास ने जीवन कही और चुना, कविताओ में, हिंदी में, समाज सेवा में ! रास्ता कठिन था मगर असंभव नहीं, जज्बा और हौसला साथ था जिसके साथ जीवन असंभव भी संभव कर सकता है ! छोटे छोटे कवि सम्मेलनों से कविताये शुरू की और आज देश के आई. आई. टी. एवं आई. आई. एम. समेत हर बड़े कालेज और कंपनी में अपनी कविताओ से लोगो का दिल जीत चुके है, देश के आलावा विदेशो में भी अपनी कविताओ का विगुल कुमार विश्वास ने बजाया है !
कविताओ के अलावा डॉ कुमार विश्वास ने देश के कई सामाजिक और राजनैतिक आंदोलनों में देश का साथ दिया ! देश में बद
