'मेरे अभिनय का रहस्य साहित्य है: मनोज बाजपेयी'

अभिनय करने और किरदार को समझने में कविताओं की अहम् भूमिका है:- मनोज बाजपेयी कहते है कि कविता अभिनय के लिए बहुत जरुरी है. अगर आपको किरदार को समझना है तो कविताओं में रूचि रखिये, कविताओं को पढ़िए और समझियेगैंग्स ऑफ़ वास्सेपुर के डायलॉग "हजरात हजरात हजरात" के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस डायलॉग में पोएटिक अंदाज था. इसमें एक सुर, ताल और लय थी. ये चीज कविता से आती है. कविता रोल और सीन करने में बहुत सहायता करती है!

एक्टिंग करियर में रामधारी का बहुत योगदान है: रामधारी सिंह दिनकर जी कि कविताओं ने मनोज बाजपेयी को बहुत प्रभावित किया है. उनके एक्टिंग करियर और संघर्ष के समय में दिनकर जी के साहित्य का बहुत योगदान है. मनोज बाजपेयी ने बताया कि वो जब भी निराश या परेशान होते थे तो दिनकर जी कि कविता की (याचना नहीं, अब रण होगा, जीवन- जय या कि मरण होगा) पंक्तियाँ उनकी हिम्मत बढाती थी. उन्होंने कहा की उनके अभिनय का राज साहित्य है.


"Salute to the commitment, passion and struggle of the theatre people, who are working hard for a better society." - Arvind Gaur


______________


कभी बेटा, कभी भाई, कभी मैं यार बनता हूँ,

ज़रूरत के मुताबिक कुछ नया हर बार बनता हूँ।

यूँ लगता है खिलौना हूँ मैं एक उसकी नुमाइश का,

कहानी उसने लिख दी है मैं बस किरदार बनता हूँ।

[भास्कर ]

_________

हमें मंच की और पर्दा उठाने की ज़रूरत कहाँ पङी?

ज़िंदगी ने हमे नाटक करना बखूबी सिखाया है।

[अनुष्का]