रहता था सामने तिरा चेहरा खुला हुआ

पढ़ता था मैं किताब यही हर क्लास में

- शकेब जलाली


जिस किताब में अच्छी कविता होती है,

उसके पास दीमकें नहीं फटकतीं!

- सिद्धेश्वर सिंह


बारूद के बदले हाथों में आ जाए किताब तो अच्छा हो

ऐ काश हमारी आँखों का इक्कीसवाँ ख़्वाब तो अच्छा हो

- ग़ुलाम मोहम्मद क़ासिर


पढ़ने ने मुझमें रोने का बल दिया,

किताब रोना संभव बनाती है।

- रघुवीर सहाय


कौन पढ़ता है यहाँ खोल के अब दिल की किताब

अब तो चेहरे को ही अख़बार किया जाना है

- राजेश रेड्डी


सवाल में नहीं रहे जवाब से निकल गए

वो जो अज़ीम लोग थे किताब से निकल गए

वो ख़ुशबुओं की बात तो बहोत पुरानी बात है

नया ये है कि रंग भी गुलाब से निकल गए

- शकील आज़मी


करने बैठेंगे जब ह़िसाब-किताब

कुछ ख़ुदा की तरफ़ ही निकलेगा

- राजेश रेड्डी


रातों को चलती रहती हैं उँगलियाँ मोबाइल पर,

सीने पर किताब रख कर सोये काफी वक़्त हो गया !!

- पीयूष मिश्रा


हम ज़रूरी किताब हैं, लेकिन

सिर्फ़ दीमक ही पढ़ रही है हमें

- राजेश रेड्डी


किताब से निकाल ले जाएगा प्रेमपत्र

गिद्ध उसे पहाड़ पर नोच-नोच खाएगा

चोर आएगा तो प्रेमपत्र ही चुराएगा

जुआरी प्रेमपत्र ही दांव लगाएगा

- बद्री नारायण


बच्चे की ज़िंदगी एक लंबी ज़िंदगी है।

उसमें एक किताब आकर चली नहीं जानी चाहिए।

- रघुवीर सहाय


हमें पढ़ाओ न रिश्तों की कोई और किताब

पढ़ी है बाप के चेहरे की झुर्रियाँ हम ने

- मेराज फ़ैज़ाबादी


ऐ मिरी गुल-ज़मीं तुझे चाह थी इक किताब की

अहल-ए-किताब ने मगर क्या तिरा हाल कर दिया

- परवीन शाकिर


हिसाब-किताब मत रख, गड़बड़ ही निकलेगा

'गणित' ज़िंदगी का सबसे कमजोर विषय है

- मनोज यादव


मैं फ़िज़ूल खुली किताब सा हो लिया,

और तुमने अनपढ़ बनना सीख लिया

- आयुष्मान खुराना


हर शख़्स है इश्तिहार अपना,

हर चेहरा किताब हो गया है ।।

- क़ैसर उल जाफ़री