विजय शेखर शर्मा की कविता 'विश्वास करो कर्म में' शीर्षक से स्कूल मैगजीन में प्रकाशित हुई थी:
मैं निर्धनता हूँ,
तुम मुझे मिटाना चाहते हो,
या कुछ करके दिखाना चाहते हो,
पर मुझे प्रिय हो-
मैं तुम्हें प्रेम करती हूँ।
इसीलिए फटे पुराने कपड़े पहनते हो,
फैलाकर हाथ बाबूजी बाबूजी करते हो।
मैं तुम्हारा नसीब हूँ,
इसीलिए तुम्हारे करीब हूँ।
लेकिन तुम चाहो तो कीचड़ में कमल खिला सकते हो
धरती आकाश मिला सकते हो।
मुझको समझो, श्रम को अपनाओ,
मैं तुम्हारी पाठशाला हूँ,
पढ़कर विश्वास करो कर्म में,
जागो, उठो जमीन को हिला दो,
इस दुनिया से अज्ञान के साथ मुझे भी मिटा दो।
देखो विश्वास बुला रहा है,
उगता सूरज तुम्हें रात दिखा रहा है।।