[ दास दरभंगवी की नयी ग़ज़ल ]



तुम नज़्म कहो प्रियतम, उन्वान कहें हम

इंसान को इंसान बस इंसान कहें हम

सब कुछ ही बिक रहा है यहां से वहां तलक

इस मुल्क को अब मुल्क क्या दुकान कहें हम

सिस्टम के ठूंठ पेड़ के नीचे खड़े खड़े

बदशक़्ल हुआ जाए तो किसान कहें हम

चलती रवायतों के साथ चल रहे हैं लोग

सब कह रहे जिसे उसे सलाम कहें हम

अबके हुई बरसात तो गल जाएगा ज़रूर

मिट्टी के घर को क्यों भला मकान कहें हम

होते रहे यहां से वहां, फिर कहीं जमे

क़िस्सा शुरू कहें कि फिर तमाम कहें हम

ख़ामोश अंधेरे में रोशनी का शोर हो

कोई तो हो जिसे यहां जवान कहें हम


...अविनाश दास की फेसबुक वाल से!