कोई हाथ भी न मिलाएगा जो गले मिलोगे तपाक से 

ये नए मिज़ाज का शहर है ज़रा फ़ासले से मिला करो 


- बशीर बद्र


----

अब नहीं कोई बात ख़तरे की 

अब सभी को सभी से ख़तरा है 


- जौन एलिया

----

क़ुर्बतें लाख ख़ूब-सूरत हों 

दूरियों में भी दिलकशी है अभी 


- अहमद फ़राज़


---

थकना भी लाज़मी था कुछ काम करते करते 

कुछ और थक गया हूँ आराम करते करते 


- ज़फ़र इक़बाल

---

ये जो मिलाते फिरते हो तुम हर किसी से हाथ 

ऐसा न हो कि धोना पड़े ज़िंदगी से हाथ 


- जावेद सबा

---

रास्ते हैं खुले हुए सारे 

फिर भी ये ज़िंदगी रुकी हुई है 


- ज़फ़र इक़बाल

---

दिल तो पहले ही जुदा थे यहाँ बस्ती वालो 

क्या क़यामत है कि अब हाथ मिलाने से गए 


- ईमान क़ैसरानी

---

शाम होते ही खुली सड़कों की याद आती है 

सोचता रोज़ हूँ मैं घर से नहीं निकलूँगा 


- शहरयार

---

घर में ख़ुद को क़ैद तो मैं ने आज किया है 

तब भी तन्हा था जब महफ़िल महफ़िल था मैं 


- शारिक़ कैफ़ी

---

ये कह के उस ने मुझे मख़मसे में डाल दिया 

मिलाओ हाथ अगर वाक़ई मोहब्बत है 


- जावेद सबा


----

टेंशन से मरेगा न क्रोने से मरेगा 

इक शख़्स तिरे पास न होने से मरेगा 


- इदरीस बाबर

---

हाल पूछा न करे हाथ मिलाया न करे 

मैं इसी धूप में ख़ुश हूँ कोई साया न करे 


- काशिफ़ हुसैन ग़ाएर

---

घूम-फिर कर न क़त्ल-ए-आम करे 

जो जहाँ है वहीं क़याम करे 


- शब्बीर नाज़िश

----

कुछ रोज़ नसीर आओ चलो घर में रहा जाए 

लोगों को ये शिकवा है कि घर पर नहीं मिलता 


- नसीर तुराबी

---

एक ही शहर में रहना है मगर मिलना नहीं 

देखते हैं ये अज़िय्यत भी गवारा कर के 


- ऐतबार साजिद

---

अफ़्सोस ये वबा के दिनों की मोहब्बतें 

इक दूसरे से हाथ मिलाने से भी गए 


- सज्जाद बलूच

---

भूक से या वबा से मरना है 

फ़ैसला आदमी को करना है 


- इशरत आफ़रीं

---

अब तो मुश्किल है किसी और का होना मिरे दोस्त 

तू मुझे ऐसे हुआ जैसे क्रोना मिरे दोस्त 


- इदरीस बाबर

----

कपड़े बदल कर बाल बना कर कहाँ चले हो किस के लिए 

रात बहुत काली है 'नासिर' घर में रहो तो बेहतर है 


- नासिर काज़मी

---

घर रहिए कि बाहर है इक रक़्स बलाओं का 

इस मौसम-ए-वहशत में नादान निकलते हैं 


- फ़रासत रिज़वी

---

बाज़ार हैं ख़ामोश तो गलियों पे है सकता 

अब शहर में तन्हाई का डर बोल रहा है 


- इसहाक़ विरदग

---

शहर गुम-सुम रास्ते सुनसान घर ख़ामोश हैं 

क्या बला उतरी है क्यूँ दीवार-ओ-दर ख़ामोश हैं 


- अज़हर नक़वी

---

---

वस्ल को मौक़ूफ़ करना पड़ गया है चंद रोज़ 

अब मुझे मिलने न आना अब कोई शिकवा नहीं 


- अज्ञात


---

इक बला कूकती है गलियों में 

सब सिमट कर घरों में बैठ रहें 


- मोहम्मद जावेद अनवर


---

हर एक जिस्म में मौजूद हश्त-पा की तरह 

वबा का ख़ौफ़ है ख़ुद भी किसी वबा की तरह 


- सऊद उस्मानी


---

कैसा चमन कि हम से असीरों को मनअ' है 

चाक-ए-क़फ़स से बाग़ की दीवार देखना 


- मीर तक़ी मीर

---

शहर-ए-जाँ में वबाओं का इक दौर था 

मैं अदा-ए-तनफ़्फ़ुस में कमज़ोर था 


- पल्लव मिश्रा


---

अकेला हो रह-ए-दुनिया में गिर चाहे बहुत जीना 

हुई है फ़ैज़-ए-तन्हाई से उम्र-ए-ख़िज़्र तूलानी 


- मोहम्मद रफ़ी सौदा

---

आप ही आप दिए बुझते चले जाते हैं 

और आसेब दिखाई भी नहीं देता है 


- रज़ी अख़्तर शौक़

---

कोई दवा भी नहीं है यही तो रोना है 

सद एहतियात कि फैला हुआ क्रोना है 


- वजीह सानी

---

ऐसी तरक़्क़ी पर तो रोना बनता है 

जिस में दहशत-गर्द क्रोना बनता है 


- इसहाक़ विरदग

---

मैं वो महरूम-ए-इनायत हूँ कि जिस ने तुझ से 

मिलना चाहा तो बिछड़ने की वबा फूट पड़ी 


- नईम जर्रार अहमद

---

जहाँ जो था वहीं रहना था उस को 

मगर ये लोग हिजरत कर रहे हैं 


- लियाक़त जाफ़री

---

मुमकिन है यही दिल के मिलाने का सबब हो 

ये रुत जो हमें हाथ मिलाने नहीं देती 


- अरशद जमाल सारिम

---

जान है तो जहान है दिल है तो आरज़ू भी है 

इशक़ भी हो रहेगा फिर जान अभी बचाइए 


- सऊद उस्मानी

---

मौत आ जाए वबा में ये अलग बात मगर 

हम तिरे हिज्र में नाग़ा तो नहीं कर सकते 


- अज्ञात

---

इन दूरियों ने और बढ़ा दी हैं क़ुर्बतें 

सब फ़ासले वबा की तवालत से मिट गए 


- ऐतबार साजिद


---

मुझे ये सारे मसीहा अज़ीज़ हैं लेकिन 

ये कह रहे हैं कि मैं तुम से फ़ासला रक्खूँ 


- सऊद उस्मानी

----

अपनी मजबूरी को हम दीवार-ओ-दर कहने लगे 

क़ैद का सामाँ किया और उस को घर कहने लगे 


- शबनम रूमानी