मालविका हरिओम की कविताएँ:
हाथ में अक्सर गर्म चाय की प्याली रखते हैं
शामें तेरे इंतज़ार में खाली रखते हैं
खिले हुए कुछ गीत-ग़ज़ल के फूल किताबों में
आस-पास बस इतनी ही हरियाली रखते हैं
तेरी आँखें मेरा चेहरा जगमग दिल का गाँव
नाम इसी चाहत का हम दीवाली रखते हैं
आँखों से जब रात का सुरमा हटने लगता है
माथे पर हम सूरज की तब लाली रखते हैं
हाथ पकड़कर तेरा छाने दुनिया भर की ख़ादिल में यही तमन्ना भोली भाली रखते हैं
________________________________________
हमीं ने हल चलाए हैं तो तुमने अन्न पाया है
जो छप्पन-भोग खाते हो हमारा ही उगाया है
हमारी ही कड़ी मेहनत का हैं परिणाम ये फ़सलेये लहराएँ तो जानो पुण्य धरती ने कमाया है
हमीं को चुप करा देते हो हक़ की बात कहने परहमीं ने तुमको इस राजा की कुर्सी पर बिठाया है
भरे हों पेट सबके बस यही है कामना अपनी
नहीं अपने लिए बोया जो बोया है खिलाया है
किसी ने भी पसीने की हमारे क़द्र ना जानीकिया कितना परिश्रम और कितना कम कमाया है
शिकंजे क्रूर पूँजीवाद के जब कस गए हम पर
तभी मिलकर के इस प्रतिरोध का परचम उठाया है
________________________________________
हमको उसकी चाहत का रंग बनना था
बस राहों पर हाथ पकड़कर चलना था
दिल से सबने जाने क्या-क्या काम लिए
दिल का काम तो यारों सिर्फ़ धड़कना थासोने वाले की क़िस्मत सो जाती है
क़िस्मत ना सो जाए तुमको जगना था
बुद्धि से कब कविता बनती है प्यारे
दिल के दरिया में भी डूब-उतरना था
क्यों आहत होते हो जग की बातों से
जग तो वही रहेगा तुम्हें बदलना था
उसको फूल-सी बातें भी चुभ जाती हैं
हमको आख़िर कितना और सँभलना था________________________________________
अजब मंज़र है मन घबरा रहा हैजिसे देखो वो भागा जा रहा है
हमें भरमा रही है याद उनकी
उन्हें किसका तसव्वुर भा रहा है
उदासी इस क़दर पहले कहाँ थीकि हँसने पर भी रोना आ रहा है
कहाँ गुम हो गईं वो तितलियाँ सब
उन्हें ढूँढो कि बचपन जा रहा है
है बदक़िस्मत वो आदम ज़ात जिसकख़ुद अपना दोगलापन खा रहा है
सफ़े तारीख़ के सब कह रहे हैहमें कातिब बड़ा उलझा रहा है________________________________________
ं
ो
ं
क
