आइये पढ़ते है निधी की कुछ अच्छी कवितायेँ और पक्तियाँ:
कुछ कम लग रही है ये ज़मीन
कुछ ज़्यादा ये ग़म लग रहा है
कई ग़ैरों को दिल में बसाते-बसाते
अपना वजूद अब कम लग रहा है
ख़्वाबों से मिलने
को जी करता है
सच से मुकरने
को जी करता है
मैं बार-बार
यही बात लिखती हूं...
क्या करूं
जज़्बात लिखती हूं
दिल कहता है दिन
तो लिखती हूं सूरज
हो अंदर अंधेरा
तो रात लिखती हूं
मुहाल है जीना, मर सकते नहीं
हैं पैरों में छाले, चल सकते नहीं
नश्तर (knife) की नोक है दिल पे रखी
है हंसना भी मुश्किल, डर सकते नहीं
निगाह
हंसी
अदा
ज़ुबान
बदन में
हैं
कितनी
खिड़कियां
जिन के कांच
फोड़े, इश्क़ के
जैसे बिगड़े
बच्चों ने
जिन पर रेत
से ठहरे हैं
सब लफ़्ज़ मेरे
सब दर्द मेरे
हर ख़याल जो लिख सकती तो कितना अच्छा होता न?
मैं स्याही में जो छिप सकती तो कितना अच्छा होता न?
इस नज़र से मत देखो
मैं मुस्करा दूंगी
संभाल न सकूंगी
मैं दिल गिरा दूंगी!
एक तुझे देखना और सुनना ही ज़ीनत है मेरी
मैं काजल और झुमके का क्या करूं बता?
Nidhi Narwal is a poet and Youtuber. She is a talented performer from Delhi. She has a huge fan following on all social media accounts like Instagram and Youtube Channel, etc. Recently, her poetry video went viral on youtube – Usey Pasand Hai by Nidhi Narwal. Nidhi was born on 20th August 1999. she belongs to Rohtak, Haryana. Butt, currently, she is living in New Delhi. We don’t have any information about Nidhi Narwal Family and other relationships.

