60-70 के दशक की त्रिमूर्ति - मुकेश, किशोर और रफी! मुकेश साहब ने अपने मधुर गीतों और सुरीली आवाज से लोगो के बीच में एक खास पहचान बनाई! 60-70 के दशक की त्रिमूर्ति में शामिल थे जिसके बाकी दो सिंगर थे किशोर और रफी. सिंगर मुकेश का जन्म 22 जुलाई, 1923 को लुधियाना के जोरावर चंद माथुर और चांद रानी के घर हुआ था! उनकी मृत्यु 27 जुलाई, 1976 को हुयी ! मुकेश साहब की पुण्यतिथि पर बता रहे हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक किस्से.
ऐसे मिला फिल्मों में गाने का मौका
उनकी बड़ी बहन संगीत की शिक्षा लेती थीं और मुकेश बड़े चाव से उन्हें सुना करते थे. उनके एक दूर के रिश्तेदार थे मशहूर अभिनेता मोतीलाल. मोतीलाल का योगदान मुकेश के फिल्मीं करियर को बनाने में उल्लेखनीय रहा. मुकेश अपनी बहन की शादी में गाना गा रहे थे. इस कार्यक्रम में मोतीलाल भी थे. मोतीलाल को मुकेश की आवाज ने प्रभावित किया. मोतीलाल उन्हें मुंबई ले गए. वहीं अपने घर में रहने की जगह दी. साथ ही मुकेश के लिए संगीत रियाज का पूरा इंतजाम किया.
कहीं दूर जब दिन ढल जाए, किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार', 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'मेरा जूता है जापानी', 'दोस्त दोस्त ना रहा' और एक प्यार का नगमा है जैसे सुपरहिट गाने मुकेश ने गाए हैं जो आज भी काफी मशहूर हैं. मुकेश ने राज कपूर की इतनी फिल्मों में गाने गए कि उन्हें राज कपूर की आवाज के नाम से जाना जाने लगा. राज कपूर को जब उनकी मौत की खबर मिली तो उनके मुंह से आवाज भी नहीं निकली थी. मानो राज की जिंदगी किसी ने छीन ली हो. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू में राज ने कहा था मुकेश के जाने से मेरी आवाज और आत्मा दोनों चली गई.
