किस बात का अफ़सोस तुझे पगले, तू क्यूँ शर्मिंदा है?
अभी कुछ लाशें ही तो मरी हैं, अभी कुछ लाशें ज़िंदा हैं
_____________________
कुछ इस तरह से हार रही है दुनिया
हर किसी के साथ हर कोई खेल रहा है
_____________________
“और कर भी क्या सकते हैं”
बहुत ही कामचोर पंक्ति है
_____________________
जा-जा कर कहाँ जाओगे
मर जाओगे या मारे जाओगे
_____________________
बस इन दोनों का संतुलन बनाए रखिए
जब भी इस दुनिया से मिलने निकलिए
_____________________
जीवन भर खेतों में सिर्फ़ साग, सब्ज़ी, और अन्न उगाना
मुझे तो इन सब के पीछे किसी किसान का ही हाथ लगता है
_____________________
अब ये टूटा दिल और क्या दुआ देगा
बस यही कि सबको इश्क़ हो जाए
_____________________
ये तो भरने का नाम ही नहीं ले रहा
ना जाने कितना बड़ा है घड़ा पाप का
_____________________
फूट-फूट कर रोया वह पन्ना सारी स्याही फैल गई
जिस पन्ने पर हमने इश्क़ की तारीफ़ लिख दी थी
_____________________
भूख और निवाले के बीच दौड़ती
एक अंतहीन दौड़ है... ग़रीबी !
_____________________
समस्याओं पर समस्याएँ पैदा हो रहीं हैं
ये सियासत हमेशा गर्भवती रहती है
_____________________
ना जाने आपका दिल किस मिट्टी का बना है
पत्थर का होता दिल तो शायद पिघल भी जाता
_____________________
Manoj Yadav (Poet and Screenwriter): My mantra for writing lyrics is avoid too many complications
