बातें ज्यादा हुईं नहीं
बस आहट लेकर आ गए,
चाय ठंडी हो गयी
गर्माहट लेकर आ गए  
उम्मीद है कुछ पल चुनेंगे
कुछ कहेंगे कुछ सुनेंगे
फिर मिलने की हाँ होगी
छटपटाहट लेकर आ गए!