[कागज]

कभी अख़बार कभी खत कागज

रोजमर्रा की जरूरत कागज 

आने जाने की सहूलत कागज

जीने मरने के इज़ाज़त कागज


प्यार की चिट्ठियां भी कागज की 

काम की अर्जियां भी कागज की 

जश्न में झण्डियां भी कागज की 

जिस्म की मंडियां भी कागज की


बने नातों का भी गवाह कागज 

कहीं शादी कहीं निकाह कागज

कहीं तलाक़ का गुनाह कागज

बनाये और करे तबाह कागज


छीन ले खेत घर जमीं कागज 

पोछे आँखों की भी नमी कागज

हर जगह यो है लाज़मी कागज

जैसे घर का है आदमी कागज


कुछ नहीं है मगर है सब कुछ भी 

क्या जब चीज है यह कागज की