जहाँ से बंद होते हैं सारे रास्ते
वहीं से नया रास्ता निकलता है
हम सारी उम्र जिनको समझते हैं अजनबी
उन्हीं से कोई वास्ता निकलता है।
कुछ कल की बात करते, कुछ सोचते परसों की
कुछ तो पल की फ़िक्र में हैं, कुछ सोचें बरसों की
ना हमको कुछ ख़बर हो, ना तुम ही जान पाओ
कब वक़्त कैसे करवटें बदलता है।
आँखों से जब ना हटता, तनहाइयों का मन्जर
जब अपनी हद से आगे, बढ़ जाता है समन्दर
तूफ़ानों में घिर जाये, जब साँसों का सफ़ीना
उम्मीद के तिनके पे आके ये सम्हलता है
