"Happiness is the highest form of health." 

[Dalai Lama]

मुनव्वर राना:

पहले भी हथेली छोटी थी,

अब भी ये हथेली छोटी है ।

कल इससे शकर गिर जाती थी,

अब इससे दवा गिर जाती है।


बशीर बद्र:

दुआ करो कि ये पौदा सदा हरा ही लगे

उदासियों में भी चेहरा खिला खिला ही लगे


डॉ. अनामिका जैन अम्बर:

जो कुदरत से पाया, ये ज़र थोड़ा थोड़ा खर्च करो

दुनियाँ है लोभी सौदागर, थोड़ा थोड़ा खर्च करो

पल भर में ही ये जीवन का बटुआ खाली कर देगी

इस दुनियां पर खुदको अंबर थोड़ा थोड़ा खर्च करो


मनोज यादव:

मैं ही डॉक्टर

मैं ही नर्स

मैं ही अस्पताल

मैं ही इलाज

इस रोग की मैं ही दवाई हूँ...

अपनी ख़ुशी का कारण मैं

दुख की वजह “ मैं “

इस मैं को अकेले में बिठाओ

इसे समझाओ बुझाओ बताओ

इस “ मैं “ पर “सब” की ज़िम्मेदारी है

“मैं“ को बचाएँ

“सब” को बचाएँ


नरेन्द्र दुबे:

फिक्रमंद हैं कि सेहतमंद रहें

थोड़ी सी लापरवाही डाल देगी

जिन्दगी को मुश्किल में ,

महामारी है कोरोना का जंजाल है

चेहरे पे मास्क और सावधानी जरूरी है

बचाव ही उपाय है, यही बड़ा राज है ।

जीवन है तो जहान है यही सूत्र महान है ।