कहां खो गया मेरा बचपन
उन्मुक्त हंसी का वो वातायन
आगार था स्वप्निल संसार
आचार विचार न कोई व्यवहार
आकाश नापते उच्च इरादे
संकल्प न कोई झूठे वादे
जीवन पथ का राही अंजाना
दशा दिशा का न कोई पैमाना
बादल की मानिंद उड़ा हूं मैं
बारिश की बूंदों से जुड़ा हूं मैं
कोयल के सुर में मिलाये स्वर
परिंदे की नाई सैर किया अम्बर
नदियों की तरह कलकल बहा
अटल पर्वत सा कभी मौन रहा
हवाओं के घोड़े पर हुआ सवार
अपरिमित सुन्दर था मेरा संसार
लहराती जब तब मन की मौज
हरेक नए जगत की करता खोज
हरेक नऐ जगत की करता खोज
समय के पंछी ने भरी लम्बी उड़ान
टूट गया सपनों का सुन्दर वितान
अन्तरिक्ष की ऊंचाई में
या सागर की गहराई में
विलीन हो गया वो सुदर्शन
बचपन के घरोन्दे से झांका बड़प्पन
कहां खो गया मेरा बचपन
