Gyan shlok in hindi ज्ञान पर संस्कृत श्लोक
- इहलोके सुखं हित्वा ये तपस्यन्ति दुर्धियः ।
- हित्वा हस्तगतं ग्रासं ते लिहन्ति पदाङ्गुलिम् ॥
- इहलोक के (पृथ्वी के) सुखों का त्याग करके जो मूढ लोग तप करते हैं, वे हाथ में आया हुआ निवाला छोडकर, मानो पैर की उँगलीयाँ चाटते हैं ! (नास्तिक मत)
- यावज्जीवेत् सुखं जीवेदृणं कृत्वा धृतं पिबेत् ।
- भस्मीभूतस्य देहस्य पुनरागमनं कुतः ॥
- जितना जिओ, शौख से जिओ; ऋण (लोन) लेकर भी घी पीओ (भोग भुगतो) । भस्मीमभूत होने के बाद, यह देह वापस कहाँ आनेवाला है ? (नास्तिक मत)
- आर्ता देवान् नमस्यन्ति तपः कुर्वन्ति रोगिणः ।
- अधना दातुमिच्छन्ति वृद्धा नार्यः पतिव्रताः ॥
- दुःखी लोग भगवान को नमस्कार करते हैं (करना पडता है); रोगी तप करते हैं (करना पडता है); धनहीन लोग देने की ईच्छा रखते हैं (क्यों कि ईच्छा रखने में क्या जाता है ?); और वृद्ध स्त्री पतिव्रता होती है (क्यों कि उन्हें परपुरुष आश्रय नहीं देता) !
- यदा किंचिज्ज्ञोऽहं द्विप इव मदान्धः समभवं
- तदा सर्वज्ञोऽस्मित्य-भवदवलिप्तं मम मनः ।
- यदा किंचित् बुधजनसकाशादवगतम्
- तदा मूर्खोऽस्मीति ज्वर इव मदो मे व्यपगतः ॥
- जब मैं बहुत कम जानता था, तब मैं हाथी की तरह मदमस्त हो गया था; मैं सर्वज्ञ हूँ ऐसा मेरे मन को गर्व हो गया था । पर जब शयाने लोगों के पास से थोडा कुछ जानने लगा, तब ‘मैं मूर्ख हूँ’ ऐसा ध्यान में आते ही बुखार जैसा मेरा मद चला गया ।
- भोगा न भुक्ता वयमेव भुक्ताः
- तपो न तप्तं वयमेव तप्ताः ।
- कालो न यातो वयमेव याताः
- तृष्णा न जीर्णा वयमेव जीर्णाः ॥
- हमने भोग नहीं भुगते, बल्कि भोगने ही हमें भुगता है; हमने तप नहीं किया, बल्कि हम स्वयं ही तप्त हो गये हैं; काल पसार नहीं हुआ, हम ही पसार हुए हैं; तृष्णा जीर्ण नहीं हुई, पर हम ही जीर्ण हुए हैं !