ऐसा गृहस्थाश्रम धन्य है गृहस्थी पर संस्कृत श्लोक हिंदी में Part 5:
- यस्य पुत्रो वशीभूतो भार्या छन्दानुगामिनी ।
- विभवे यश्च सन्तुष्टः तस्य स्वर्ग इहेव हि ॥
- जिसका पुत्र उसके वश है, पत्नी कहा करनेवाली है, और वैभव से जो संतुष्ट है, उसके लिए तो यहीं स्वर्ग है ।
- अर्थागमो नित्यमरोगिता च
- प्रिया च भार्या प्रियवादिनी च ।
- वशश्च पुत्रोऽर्थकरी च विद्या
- षड्जीवलोकस्य सुखानि राजन् ॥
- हे राजन् ! अर्थोपार्जन, अरोगित्व, अच्छी लगनेवाली और प्रिय बोलनेवाली पत्नी, अपने आधीन पुत्र, और अर्थकरी विद्या – ये छे जीवलोक के सुख है ।
- वनेऽपि दोषा प्रभवन्ति रागिणां
- गृहेऽपि पञ्चेन्द्रिय निग्रह स्तपः ।
- अकुत्सिते कर्मणि यः प्रवर्तते
- निवृत्तरागस्य गृहं तपोवनम् ॥
- आसक्त लोगों का वन में रहना भी दोष उत्पन्न करता है । घर में रहकर पंचेन्द्रियों का निग्रह करना हि तप है । जो दुष्कृत्य में प्रवृत्त होता नहीं, और आसक्तिरहित है, उसके लिए तो घर हि तपोवन है ।
- तप्त्वा तपस्वी विपिने क्षुधार्तो
- गृहं समायाति सदान्न दातुः ।
- भुक्त्वा स चान्नं प्रददाति तस्मै
- तपो विभागं भजते हि तस्य ॥
- तपस्वी वन में तप करके जब भूख से पीडित होता है, तब वह अन्नदाता के घर आता है । वहाँ अन्न लेकर, वह (एक तरीके से) अपने तप का हिस्सा उसे बाँटता है ।