गृहस्थी पर संस्कृत श्लोक हिंदी में Part 4 top sanskrit shlok

  • त्यागाय समृतार्थानां सत्याय मिभाषिणाम् ।
  • यशसे विजिगीषूणां प्रजायै गृहमेधिनाम् ॥
  • सत्पात्र को दान देने के लिए धन इकट्ठा करनेवाले, यश के लिए विजय चाहनेवाले, सत्य के लिए मितभाषी और संतान के लिए विवाह करनेवाले, वे कहते हैं कि प्रजानार्थ गृहसंस्था थी ।
  • यासां स्तन्यं त्वया पीतं यासां जातोऽसि योनितः ।
  • तासु मूर्खतम स्त्रीषु पशुद्रमसे कथम् ॥
  • जिसका तूने दूध पिया और जिसकी योनि से तू उत्पन्न हुआ, उन्हीं स्त्रीयों के साथ तू पशु समान आचरण करता है, (ऐसा) तुज़े नहीं लगता ?
  • सम्राज्ञी श्वशुरे भव सम्राज्ञी श्वश्वा भव ।
  • ननोन्दरे सम्राज्ञी भव सम्राज्ञी अधि देवषु ॥
  • समानी व आकूतिः समाना हृदयानि वः ।
  • समानमस्तु वो मनो यथा वः सुसहासति ॥
  • हे वधू ! तू श्वसुर, सास, ननद और देवरों की साम्राज्ञी (महारानी) के सदृश हो ।
  • तुम्हारा संकल्प एक समान हो, जिससे तुम्हारे परस्पर कार्य पूर्णरुप से संगठित हो ।
  • स्त्रीणां हि साहचर्याध्द्ववति चेतांसि भर्तृसदृशानि ।
  • मधुरापि हि मूर्च्छयेत् विपविटपिसमाश्रिता वल्ली ॥
  • साहचर्य के कारण स्त्री का अन्तःकरण पति के जैसा बनता है; जिस प्रकार लता मधुर होते हुए भी विषवृक्ष को लिपटे रहने से विषैली बन जाती है ।
  • एकेनापि सुपुत्रेण सिंही स्वपिति निर्भयम् ।
  • सहैव दशभिः पुत्रैर्भारं वहति रासभी ॥
  • शेरनी का एक पुत्र हो तो (भी) वह निर्भयता से सो जाती है; पर दस पुत्र होने पर भी गदर्भी (गधी) भार हि उठाती है ।
  • विद्यते कलहो यत्र गृहे नित्यमकारणः ।
  • तद्गृहं जीवितं वाञ्छन् दूरतः परिवर्जयेत् ॥
  • ज़िंदा रहने की इच्छा रखनेवाले ने, जिस घर में नित्य अकारण कलह होता हो, उस घर का दूर से हि त्याग करना चाहिए ।
गृहस्थी पर संस्कृत श्लोक हिंदी में Part 3