गृहस्थी पर संस्कृत श्लोक हिंदी में Part 3 Sanskrit shlok in hindi:
- त्रयः कालकृताः पाशाः शक्यन्ते न निवर्तितुम् ।
- विवाहो जन्म मरणं यथा यत्र च येन च ॥
- विवाह, जन्म, और मरण – ये कालांतरगत है, अनिवार्य है । ये जैसे, जहाँ, और जिसके साथ होने होते हैं, वैसे हि होते हैं ।
- दर्शने स्पर्शने वाऽपि श्रवणे भाषणेऽपि वा ।
- यत्र द्रवयत्यन्तरङ्गः स स्नेह इति कथ्यते ॥
- जिसके दर्शन से, स्पर्श से, भाषण के श्रवण से अंतरंग द्रवित हो जाता है, उसीको स्नेह कहते है ।
- पुंनाम्नः नरकात् त्रायते पितरं सुतः ।
- तस्मात्पुत्र इति प्रोक्तः स्वयमेव स्वयंभुवा ॥
- ‘पुं’ नामके नरक में से पिता को उबारता है, इस लिए पुत्र ऐसा स्वयं ब्रह्मा ने कहा है ।
- सप्तैतानि न पूर्यन्ते पूर्यमाणान्यनेकशः ।
- ब्राह्मणोऽग्निर्यमो राजा पयोधिरुदरं गृहम् ॥
- ब्राह्मण, अग्नि, यमराज, राजा, सागर, पेट और घर – ये सात, अनेक बार पूर्ण करने पर भी कभी पूर्ण नहीं होते ।
- सदा वक्रः सदा क्रूरः सदा पूजामपेक्षते ।
- कन्याराशिस्थितो नित्यं जामाता दशमो ग्रहः ॥
- सदा वक्र, सदा क्रूर, सदा पूजा की अपेक्षा रखनेवाला, और नित्य ‘कन्या’ नाम की राशि पे रहेनेवाला ‘जवाई’ यह दसवाँ ग्रह है ।
- अंबा तुष्यति न मया न स्नुषया
- सापि नांबया न मया ।
- अहमपि न तया न तया
- वद राजन् कस्य दोषोऽयम् ॥
- मेरी माँ न मुजसे संतुष्ट होती है, न बहुसे ! बहु (मेरी पत्नी) भी, न माँ से संतुष्ट होती है, न मुजसे; और मैं भी उन दोनों से संतुष्ट नहीं होता हूँ ! अर्थात् इस में किसका दोष है, यह बताओ ।