दुर्जन पर संस्कृत श्लोक हिंदी में Part4 :
- दुर्जनो नार्जवं याति सेव्यमानोऽपि नित्यशः ।
- स्वेदनाभ्य़ंजनोपायैः श्र्वपुच्छमिव नामितम् ॥
- जैसे कुत्ते की पूंछ स्वेदन, अंजन इत्यादि उपाय से सरल नहीं बनती, वैसे दुष्ट मानव हंमेशा सेवा करने के बावजुद सरल नहीं बनता ।
- सर्प क्रूरः खलः क्रूरः सर्पात् क्रूरतरः खलः ।
- मन्त्रेण शाम्यते सर्पः न खलः शाम्यते कदा ॥
- सर्प क्रूर है, दुष्ट भी क्रूर है । लेकिन सर्प से दुष्ट ज्यादा क्रूर है । सर्प तो मंत्रसे वश होता है, पर दुष्ट मानव कभी वश नहीं होता ।
- खलः सर्षपमात्राणि परछिद्राणि पश्यति ।
- आत्मनो बिल्वमात्राणि पश्यन् अपि न पश्यति ॥
- दुष्ट मानव दूसरे का राई जितना दोष भी देखते हैं, लेकिन खुद के बिल्वफ़ल जितने दोष दिखनेके बावजूद उसे ध्यान पर नहीं लेते ।
- त्यकत्वा मौक्तिकसंहतिकरटिनो गृहणन्ति काकाः पलम्
- त्यक्त्वा चन्दनमाश्रयन्ति कुथितं योनिक्षतं मक्षिकाः ।
- हित्वान्नं विविधं मनोहररसं श्र्वानो मलं भुज्ज्ते
- यद्वद् यांति गुणं विहाय सततं दोषं तथा दुर्जनाः ॥
- जैसे कौए मोतीयों के समूह को छोडकर विष्टा लेते हैं, मख्खीयाँ चंदन छोडकर दुर्गंधयुक्त योनिक्षत का सहारा लेती है, भिन्न प्रकार के मनोहर रसवाला अन्न छोडकर कुत्ता मल खाता है, वैसे दुर्जन अच्छे गुण छोडकर दोष का सहारा लेते हैं ।