भगवान श्लोक in hindi-god slokas in hindi
- ईश्वरः सर्वभूतानां हृद्देशेऽर्जुन तिष्ठति ।
- भ्रामयन्सर्वभूतानि यन्त्रारुढानि मायया ॥
- हे अर्जुन ! ईश्वर सब प्राणियों के ह्रदय में विराजमान है । शरीररुप यंत्र पर आरुढ हुए सब प्राणियों को, अपनी माया के ज़रीये (हरेक के कर्मों के मुताबिक) वह घूमाता रहता है ।
- यस्मात्क्षरमतीतोऽतोहमक्षरादपि चोत्तमः ।
- अतोऽस्मि लोके वेदे च प्रथितः पुरुषोत्तमः ॥
- मैं (ईश्वर) नाशवंत जड समुदाय (क्षेत्र) से सर्वथा भिन्न हूँ, और अविनाशी जीवात्मा से भी उत्तम हूँ; इस लिए लोगों में तथा वेदों में पुरुषोत्तम के नाम से प्रसिद्ध हूँ ।
- उत्तमः पुरुषस्त्वन्यः परमात्मेत्युदाहृतः ।
- यो लोकत्रयमाविश्य बिभर्त्यव्यय ईश्वरः ॥
- (क्षर और अक्षर) इन दोनों से उत्तम पुरुष अन्य हि है, जो तीनों लोक में प्रवेश कर सब का धारण-पोषण करता है; और जो अविनाशी, परमेश्वर या परमात्मा ऐसे नामों से जाना जाता है ।
- ऐश्वर्यस्य समग्रस्य वीर्यस्य यशसः श्रियः ।
- ज्ञानवैराग्ययोश्चैव षण्णां भग इतीरणा ॥
- समग्र ऐश्वर्य, शौर्य, यश, श्री, ज्ञान, और वैराग्य इन छे गुणों से “भग” बनता है । (“भगवान” शब्द की व्युत्पत्ति)
- धर्मजिज्ञासमानानां प्रमाणं प्रथमं श्रुतिः ।
- द्वितीयं धर्मशास्त्रं तु तृतीयं लोकसङ्ग्रहः ॥
- समान धर्मजिज्ञासा होने के तीन प्रमाण हैं; श्रुति, धर्मशास्त्र और लोकसंग्रह ।
- नास्तिकास्त्रिविधाः प्रोक्ता धर्मज्ञै स्तत्वदर्शिभिः ।
- क्रियादुष्टो मनोदुष्टो वाग्दुष्ट स्तथैव च ॥
- धर्मज्ञ और तत्त्वदर्शी कहते हैं कि नास्तिक तीन प्रकार के होते हैं; क्रिया से विकृत, मन से विकृत और वाणी से विकृत ।