फिल्म अभिनेता व लोकप्रिय ऐंकर अनूप सोनी कविशाला संवाद का हिस्सा बने. उन्होंने फिल्म तथा अभिनय में भाषा व साहित्य के योगदान पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय भाषा व फिल्मो में इसके प्रयोग को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं. कविशाला संवाद को कविशाला के फाउंडर अंकुर मिश्रा ने होस्ट किया. पढ़िए इस पॉडकास्ट के कुछ अंश.

अंकुर मिश्रा : अभिनय में भाषा का क्या योगदान है

इस सवाल का जवाब देते हुए अनूप सोनी ने कहा कि " सिनेमा एक ऐसा माध्यम है जहाँ दर्शक एक कलाकार को देखते हुए उसके व्यक्तित्व और उसके शब्दों में विशेषता खोजते हैं। एक अभिनेता के शब्दों और उसकी भाषा में जो गहराई होती है, वह उसके प्रदर्शन को और भी प्रभावशाली बना देती है। अगर एक अभिनेता की भाषा स्पष्ट और सटीक नहीं होती, तो उसकी प्रदर्शन में कमी आ सकती है।" उन्होंने कहा सिनेमा या एक्टिंग एक विजुअल और परफार्मिंग का मीडियम है. जहाँ पर लोग आपको देखते और सुनते हैं. जब कोई भी कलाकार संवाद बोलता है और जिस भी भाषा में वो बोलता है तो अगर वो भाषा साफ नहीं है, सही नहीं हो तो वो कहीं न कही खटकती है. एक एक्टर के लिए भाषा का बहुत महत्वपूर्ण रोल है चाहे एक्टर किसी भी भाषा में बोल रहा हो.

क्या भाषा का सरलीकरण उसके पतन का कारण हो सकता है सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ पर जो भाषा बोली जाती है, जो भाषा चलन में आ जाती है. वहीं भाषा सिनेमा की भी बन जाती है. क्योंकि सिनेमा बनाने वाले कहते हैं की समाज में इसी तरह से बातचीत होती है.

आपको साहित्य किस भाषा में सबसे ज्यादा पसंद है सवाल के जवाब पर अनूप सोनी ने कहा कि मेरी मातृभषा पंजाबी है. और मै अपनी सफलता इस बात पे मानता हूँ कि मैंने अपनी हिंदी में अपनी पंजाबी के एक्सेंट को बचा कर रखा हुआ है. और साहित्य मैंने हिंदी में ही पढ़ा है. इसके अलावा अंग्रेजी में नॉन फिक्शन, ऑटोबायोग्राफी और शार्ट स्टोरी पड़ता हूँ.

अंकुर के अगले सवाल "फिल्म निर्माता क्षेत्रीय बोली पर कितना ध्यान देते है " का जवाब देते हुए अनूप सोनी ने कहा कि अभी कुछ नए फिल्म मेकर्स है जो किसी क्षेत्र विशेष से ताल्लुक रखते हैं, वो अगर कोई फिल्म बना रहें है और अगर वह फिल्म मथुरा, भोपाल बिहार या किसी अन्य स्थान विशेष से सम्बंधित है तो उनका प्रयास रहता है कि वहां की क्षेत्रीय बोली में फिल्म बनाई जाये. उन्होंने आगे कहा कि निर्माता और निर्देशक जो विशेष क्षेत्र से संबंधित हैं, वे उस क्षेत्र की भाषा और संस्कृति को अधिक महत्व देते हैं। यदि उनकी फिल्म किसी विशेष स्थान से संबंधित है, तो वे प्रयास करते हैं कि उस स्थान की भाषा को फिल्म में प्रस्तुत किया जाए।