चर्चित लेखक व संपादप एम.आई. राजस्वी कविशाला संवाद में जुड़े और एक रोचक चर्चा की. संवाद के दौरान उन्होंने, भाषा, साहित्य व प्रकाशन के विषय में अपने विचार रखे. इस संवाद को कविशाला के फाउंडर अंकुर मिश्रा ने होस्ट किया. पढ़िए इस पॉडकास्ट के कुछ अंश.

साहित्य भाषा व पुराने साहित्यकारों पर बात करते हुए एम.आई. राजस्वी ने कहा कि अगर भाषा की हम बात करें तो शुरुआत हमारी खड़ी बोली से होती है, भारतेन्दु हरिश्चंद्र से आगे चल कर उत्तरोत्तर भाषा में निरंतर प्रगति होती रही है. समय समय पर कई स्तम्भ आते रहें हैं जिन्होंने भाषा के सरलीकरण पर सुझाव दिए है. उन्होंने बताया कि "हमारी भाषा की विकास यात्रा का आरंभ खड़ी बोली से होता है, लेकिन जैसे-जैसे समय बदला, हमारी भाषा में भी निरंतर परिवर्तन हुए। उत्तरोत्तर भाषा का विकास होता गया और यह विकास न केवल शब्दावली में था बल्कि वाक्यरचना, भाषा की संरचना और विचारधारा में भी था।

आपकी साहित्य में रूचि कैसे आई ? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा " जब मैं चौथी क्लास में था तो एक उपन्यास पढ़ा. वहीं से कहानी और किताबें पढ़ने की रूचि जागी. आगे चलकर मैंने शरत चंद्र और बंकिम चंद्र को पढ़ा तो साहित्य की ओर मेरा रुझान और बढ़ा. बारहवीं आते आते हमारे कॉलेज में जो मैगज़ीन निकलती थी, उसमे मैंने एडिटर का काम किया. ये सभी चीजें मुझे साहित्य की तरफ उन्मुख करती चली गईं.

चर्चा जारी रखते हुए उन्होंने बताया 1994 कि मैं राजकमिक्स / राजा पॉकेट बुक्स के संपर्क में आया. और उनके मालिक (स्व०)राज कुमार गुप्ता के पास "प्रतिशोध की ज्वाला" नावेल लेकर गया. उन्होंने बताया कि वे नावेल तो पब्लिश देंगे लेकिन मेरे नाम से नहीं बल्कि ट्रेड नाम से. इसके एवज में वे मुझे कुछ पारिश्रमिक देंगे. लेकिन ये चीजें मुझे स्वीकार्य नहीं थीं. मैंने फिर अपनी नावेल नहीं छपवाई. बस लिख कर संगृहीत करता रहा. उन्होंने बताया की उनकी लगभग 250 किताबे बेनामी रूप से पब्लिश हुई हैं. और लगभग 100 किताबें उनके खुद के नाम से.

अंत में उन्होंने कहा कि सबसे पहली और बड़ी बात तो ये है कि आज का जो लेखक है वो पब्लिशर के अनुसार किताब लिखते हैं. शुरूआती दौर में मैंने भी पब्लिशर के सुझाव के आधार पर किताबें लिखी. प्रकाशक ज्यादा तर उन किताबों के प्रकाशन में ध्यान देते हैं, जिनकी डिमांड पाठकों के बीच ज्यादा रहती है. प्रकाशक के सुझाव पर मैंने भी कई किताबों का संपादन व लेखन किया है. संघर्ष जीवन के साथ जुड़ा हुआ है. कोई भी प्रोफेसन हो, उसमे संघर्ष है. लेखक छपता और बिकता वही है जिसकी रचनाओं में जान होती है. बाकि कहने को तो कोई भी स्वयं को लेखक या कवि कहता रहता है.