Manoj Bajpayee in conversation with... Kavishala


अभिनय करने और किरदार को समझने में कविताओं की अहम् भूमिका है!

मनोज बाजपेयी हमेशा कहते है की उनके संवादों के अच्छा होने के कारण उनका साहित्य से लगाव है! वह अभी भी रोजाना एक कविता पढ़ते हैं! कविताओं से लगाव होना और उनका उनको भाव को समझना ही एक रहस्य है उनके संवादों के रचनात्मक होने का कारण है! उनका फेमिली मैंन २ आज से सभी देख सकते है, उनकी एक्टिंग को देखकर आप अंदाजा लगा सकते है की उनकी एक्टिंग - साहित्य से ओतप्रोत होती है!


कभी जीते के लिए कुछ हारना भी पड़ता है,

और हार कर जीतेनेवाले को बाजीगर कहते हैं!

__________

सब चाहते हैं सच उनके साथ रहे,

लेकिन सच के साथ कोई नहीं रहना चाहता!


Manoj Bajpayee in conversation with... Kavishala


"कविताओं में उनकी रूचि बचपन से रही है. स्कूल में कविताओं का कांटेस्ट होता था. एक बार टीचर ने उन्हें क्लास को रिप्रेसेंट करने को कहा, उन्होंने पहली परफोरमेन्स 'हरिवंश राय बच्चन' जी की कविता पढ़कर दी थी. उन्होंने आगे कहा कि "कविता मेरे संस्कार हैं. मै रोज सुबह उठकर जोर जोर से कविताएं पढ़ता हूँ, मेरा प्रयास रहता है कि मै कविता पढ़ते समय कवि की सोंच उसके तत्कालीन मन-विचार को समझूं." - (मनोज बाजपेयी, कविशाला टॉक)

मनोज बाजपेयी कहते है कि कविता अभिनय के लिए बहुत जरुरी है. अगर आपको किरदार को समझना है तो कविताओं में रूचि रखिये, कविताओं को पढ़िए और समझियेगैंग्स ऑफ़ वास्सेपुर के डायलॉग "हजरात हजरात हजरात" के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस डायलॉग में पोएटिक अंदाज था. इसमें एक सुर, ताल और लय थी. ये चीज कविता से आती है. कविता रोल और सीन करने में बहुत सहायता करती है .

जब देश सुरक्षित है तब हमारे परिवार सुरक्षित है, हम सब सुरक्षित हैं!

__________

एक मां के लिए मरे बेटे से जिंदा बेटा ज्यादा अच्छा है!

रामधारी सिंह दिनकर जी कि कविताओं ने मनोज बाजपेयी को बहुत प्रभावित किया है. उनके एक्टिंग करियर और संघर्ष के समय में दिनकर जी के साहित्य का बहुत योगदान है. मनोज बाजपेयी ने बताया कि वो जब भी निराश या परेशान होते थे तो दिनकर जी कि कविता की (याचना नहीं, अब रण होगा, जीवन- जय या कि मरण होगा) पंक्तियाँ उनकी हिम्मत बढाती थी. उन्होंने कहा की उनके अभिनय का राज साहित्य है. 

मनोज बाजपेयी एक बेहतर फिल्म अभिनेता है. उनके अभिनय की खास बात यह है कि वह किरदार में सिर्फ ढलते नहीं बल्कि वह किरदार को जीतें है. उनके अभिनय को देखते हुए हम "मनोज बाजपेयी" को भूल जाते हैं. हमें उस समय सिर्फ वह किरदार दिखता है. जिसे वह कर रहे होते हैं!


Manoj Bajpayee in conversation with Faridoon... Kavishala