इश्क़ कभी भी, किसी भी रूप में दिल पर दस्तक दे सकता है, और इसकी लत कुछ ड्रग की तरह होती है। ऐसे ही जुनूनी इश्क़ की दास्तान है : शाज़िया और मार्टिन की इंटेंस लव स्टोरी। लेखिका ने बताया कि यह किताब ऐसी किस्सागोई है कि सांस रोककर, दिल थामकर पढ़ेंगे आप! इस उपन्यास की कथावस्तु के बारे में उन्होंने इशारा किया कि पहली मुहब्बत की बेवफ़ाई से टूटी शाज़िया किसी पर भी भरोसा करने से घबराने लगी थी। उधर मार्टिन उसके इसी बिखरे-उदास किरदार पर फ़िदा हो गया था।

मुहब्बत शहरों से नहीं, इंसानों से होती है. मुहब्बत हो तो नया शहर बसा लेती है और न हों तो बसा बसाया शहर वीरान हो जाता है।

- लव ड्रग, इरा टाक

रिश्तों में बेईमानी भले ही कितना छुपा कर की जाए पर बूमरैंग की तरह वापस ज़रूर आती है... और सीधे मुँह पर लगती है.

- लव ड्रग, इरा टाक

मुहब्बत एक नज़र में हो सकती है, पर भरोसा धीरे- धीरे होता है और यही मुहब्बत की उम्र तय करता है.

- लव ड्रग, इरा टाक

'किताब क्यों पढ़नी चाहिए' कारण के साथ किताब और लेखिका के बारे में और जानकारी:


कौन हैं 'लव ड्रग' की लेखिका:  इरा टाक लेखक, चित्रकार और फिल्मकार हैं। बीकानेर में जन्मी इरा टाक बीएससी, एमए (इतिहास ), और मास कम्युनिकेशन में स्नातकोतर डिप्लोमा हासिल किये हुए हैं।

जयपुर की इरा टाक वर्तमान में मुंबई रह कर अपनी रचनात्मक यात्रा में लगी हैं। वे भारत में हिंदी ऑडियो स्टोरी की दुनिया में लेखक के रूप में जाना-पहचाना नाम हैं।

उनकी लेखकीय यात्रा में पड़ाव हैं : तीन काव्य संग्रह - अनछुआ ख़्वाब, मेरे प्रिय,  कैनवस पर धूप; कहानी संग्रह - रात पहेली, चाँद पास है; नॉवेल - रिस्क @ इश्क़, मूर्ति  ऑडियो नावेल (Storytel) - गुस्ताख इश्क; ऑडियो बुक्स - मेरे हमनफ़स, ये मुलाक़ात एक बहाना है, किलर ऑन हंट, रिज़र्व सीट, पटरी पर इश्क़, रंगरेज़ पिया, छुई मुई इश्क़ आदि (Storytel)। लाइफ लेसन बुक्स - लाइफ सूत्र और  RxLove366. फिल्ममेकर के रूप में चार शॉर्ट फिक्श