“हम मिडिल क्लास वालो की तो आदत है ना, सपने पुरे होने से पहले ही उन्हें जी लेने की…”
- बबलू जी (भुवन बाम)
एक मिडिल क्लॉस फॅमिली पर सटीक बैठती ये लाइन एक आने वाली वेब सीरीज ‘‘ढिंढोरा’ के ट्रैलर की है,ये वेब सीरीज अपने आप में बहुत ही ज्यादा खास है क्योंकी इसके कॉन्टेंट में सीधे एक मिडिल क्लास में होने वाले किस्से-कहानियों को दिखाया है, ब्रेकफास्ट से लेकर करियर चॉइसेज़ पर डिबेट या फिर रोज़-रोज़ एक ही खाना खा-खा चीड़-चिड़े हो जाना, पैसे की तंगी से सूझता परिवार या फिर दोस्तो के साथ घूमने जाने वाले प्लान के ड्रामे।आपको ये सब एक पैकेज के रूप में इस देश के सबसे फेमस कॉन्टेंट क्रिएटर भुवन बाम अपने यूट्यूब चैनल पर एक वेब सीरीज के रूप देने वाले हैं।
ट्रैलर में दिखाया गया है कि भुवन बाम ने अभी तक अपने यूट्यूब चैनल पर जितने किरदारों कि भूमिका निभाई है वो सभी किरदार इसका हिस्सा है।अपने यूट्यूब चैनल "BB Ki Vines" पर बेहतरीन कॉन्टेंट देकर भुवन बम भारत के सबसे सफल कॉन्टेंट क्रिएटर बन गए हैं जिनके चैनल पर कुल 21 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
कैसे बना BB Ki Vines?
अपने एक साक्षात्कार में, भुवन बताते हैं कि भुवन हमेशा से ही एक सिंगर बनाना चाहते थे।BB Ki Vines उनके जीवन में एकाएक हुई घटनाओं में से एक है और वो खुद को अभी भी एक सिंगर पहले और एक कॉन्टेंट क्रिएटर बाद में देखते है।भुवन की पहली वीडियो चखना अपने नेक्सस के फ़ोन के कैमरा टेस्टिंग के लिए बनाया था।भुवन की पहली वायरल वीडियो फेसबुक से थी जिसे पाकिस्तान और बांग्लादेश में बहुत पसंद की गयी थी जिसके बाद उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। जहाँ से भुवन का कॉन्टेंट की तरफ झुकाव बढ़ा और फिर इस तरह से शुरू हुआ “BB Ki Vines”।
भुवन 10 मिलियन सब्सक्राइबर को पार करने वाले पहले स्वतंत्र कॉन्टेंट क्रिएटर में से एक है। उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म, प्लस माइनस में अभिनय किया, जिसने उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार दिलाया। 2020 में, उन्हें फोर्ब्स की 30 अंडर 30 सूची में नामित किया गया था।
एक कलाकार के जीवन में दोस्तों का महत्व
भुवन को उनके शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ा था| शुरुआती दिनों में भुवन अपनी वीडियो को सिर्फ अपने दोस्तों को दिखते थे, जिससे उनकी वीडियोस पे 4-6 views आ जाते थे| भुवन बताते है की कई बार उनके कई दोस्त उनसे कहते थे की “ये तू किया कर रहा हैं, इससे कुछ नहीं होगा तेरा” और वही कुछ दोस्त ऐसे थे जो उन्हें सिर्फ 10 सब्सक्राइबर के साथ भी उनपे भरोसा और उनके साथ खड़े थे| भुवन का मानना है की अगर आपका कोई दोस्त आर्टिस्ट है तो उसके दोस्तों को उसका साथ देना चाहिए बिना उसके लाइक्स और फॉलोवर्स देखें।अपने दोस्तों और उनकी कला पर भरोसा रखिये उनकी मदद तब कीजिये जब वो अपने शुरुआती दौर में हो,कोई बड़ा कलाकार आपको नहीं जानता पर आपका दोस्त आपको जानता हैअपने वेब सीरीज के लांच पर भुवन अपने कई साथी यूट्यूबेर के साथ भी नज़र आए थे।वो मानते है की दूसरे यूटूबेर उनके भाई और दोस्त जैसे है, सब अलग अलग और अपने आप में बेहतरीन कॉन्टेंट बनाते है।
कब आएगी ढिंढोरा?
ढिंढोरा भुवन के यूट्यूब चैनल “BB Ki Vines” पर 16 अक्टूबर आएगी जिसका हार हफ़्ते गुरूवार को एक एपिसोड लांच किया जाएगा| इसमें भुवन खुद 9 के किरदार करेंगे साथ ही साथ कई जाने माने चेहरे जैसे की राजेश थैलांग, अनूप सोनी, बद्री चह्वाण आपको नज़र आएँगे और काफ़ी ट्रेंडिग मेमे कॉन्टेंट के साथ ये वेब सीरीज लोगो के दिलो को काफ़ी छूने वाली हैं|
कविशाला भुवन बाम को उनकी आने वाली वेब सीरीज "ढिंढोरा" के लिए ढ़ेरो शुभकामनाए देता हैं।
