‘धूप, चाँदनी और स्याह रंग’ एक अनूठा कविता-संग्रह है जिसमें अलग-अलग विषयों पर लिखी गई कविताएँ मूलतः अपने परिवेश में स्वयं की सार्थकता की तलाश करती हैं। कविताओं में भी कहानी होती है। शब्दों और वाक्यों के पीछे से चुपचाप झाँकती कई-कई कहानियाँ जो आहिस्ता-आहिस्ता खुलती-निखरती जाती हैं। ‘धूप, चाँदनी और स्याह रंग’ में कई ऐसी कविताएँ संकलित हैं जो ऐसी ही विशिष्ट अनुभूति देती है। ‘‘पक्षियों के भटकाव में है पेड़ का गिरना फिर-फिर उजड़ना फिर-फिर बसना उजड़ती ज़िंदगी का दर्द भी रहता है क्या महफ़ूज़ कहीं किसी क्लाउड पर अपलोड होकर!”
समीक्षा: जिस तरह हमारी साँसें हमें प्रकृति से जोड़ कर रखती है ठीक उसी तरह कुछ ऐसे कला और साहित्यिक कार्य हैं जो हमारे और समाज के बीच सेतु का काम करते है। ये हमें वे घटनाएँ, जो अमूमन हमारे आसपास होती रहती हैं और जिसका संज्ञान शायद चेतन मन में ना होता है, उससे अवगत कराते है। हमें झकझोरतें है उनके प्रति एक नए दृष्टिकोण के लिए। हमने विवश करते है आत्मा-अवलोकन के लिए-शायद आसपास हो रही घटनाओं के प्रति संवेदनशीलता संचार करने के किए।अगर ऐसा हो पाता है तो यह किसी भी कला-साहित्यिक कार्य के लिए इससे बड़ी सार्थकता नहीं हो सकती।
सुनील झा की किताब “धूप, चाँदनी और स्याह रंग” जो उनसे रचित कई कविताओं का संग्रह है, इन्हीं प्रश्नों का जवाब तलाश करती है। चाहे वह प्रश्न वैशाख की चमकती धूप में लिप्त असहज करने वाली उसकी ऊष्मा का हो, या आशा और उम्मीद प्रस्फुटित करती रात के अंधेरे की चाँदनी का हो या फिर, नाउम्मीद स्याह रोज़मर्रा की ज़िंदगी के हमारे अथक और अनवरत प्रयास। सही कहा है उद्देश्य ऐसे कई प्रश्नों का उत्तर ढूँढने में नहीं बल्कि उनका चेतन मन से सामना करने में है। शायद इस किताब में इनकी लगभग १०० कविताएँ इस उद्देश्य की प्राप्ति करने में सफल होती दिखती है।
“बिखरा हुआ है मेरा घर मेरे अंदर ही टूटकर…”
“भीड़ की कोई जात नहीं होती, जात आदमी की होती है जो भीड़ में होता है….”
“रीढ़ के बल सीधा चलना अब सरासर पिछड़ापन था, जबकि रेंगना प्रगतिशीलता की पहचान बन गया था…..”
“असली संघर्ष रोटी पकाने के लिए आग जलने का है…”
और फिर, ऐसी कई पंक्तियों के बीच ये कहना कि “परछाइयाँ भी वक्त की पाबंद होती है” हमें लगता है सोए से जगा रही हो। किताब अवश्य पढ़ें।
Reviewed By SUSHIL PODDAR- He is a senior government officer who has been serving his department for the last 27 years. He did his B.Tech from ISM (IIT), Dhanbad in 1989. After serving the mining industry for five years he joined the civil services in 1994.
