इसे लिखा है अंनत विजय जी ने जो कि विगत २५ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।राजनीति साहित्य और सिनेमा पर निरन्तर लिखते रहतें है। वर्तमान में दैनिक जागरण समाचार पत्र में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
बात करता हूँ अमेठी संग्राम पुस्तक की ये महज एक किताब नही अपितु आजादी के सात दशक पश्चात भी अमेठी (जिसे देश के वी वी आई पी लोकसभा के रूप में जाना जाता है) के ग्रामीण भारत की दारुण दशा,मूलभूत आवश्यकताओं के लिए जद्दोजहद करते अमेठीवाशियो से रूबरू होने का प्रामाणिक दस्तावेज है।
वर्ष २०१४ के लोकसभा चुनाव के दौरान बकौल स्मृति ईरानी अमेठी लोकसभा क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गाँव मे एक वृद्ध महिला,पशुचारा लेकर जाने वाले गाड़ी के निकलने के पश्चात सड़क से कुछ बीन रही थी,स्मृति ईरानी ने उससे पूछा कि क्या बीन रही हो ? उस वृद्धा ने जो कुछ कहा उसने स्मृति को अंदर तक हिलाकर रख दिया!उसने कहा कि वह चारा इसलिये बीन रही है ताकि रात का खाना बना सके।नारकीय जीवन जीने को अभिशप्त अमेठी के वाशिंदों की ऐसी सैकड़ो घटनाएं जिन्हें पड़कर रोंगटे खड़े हों जाए अमेठी संग्राम में बिखरे पड़ी हैयह पुस्तक आठ अध्याय में संकलित है । जिनमे स्मृति ईरानी की जीत से लेकर, उनकी कार्यशैली राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की कार्यप्रणाली से लेकर गाँधी परिवार की राजनीतिक चतुराई सहित अमेठी वासियों की परिवार के प्रति बगावत समेत सत्ता प्राप्ति के लिए बने सियासी गंठबंधनों का काला सच तथ्यात्मक रूप से उजागर किया गया है।
अमेठी संग्राम में लेखक ने कहीं भी प्रत्यक्ष रूप से राहुल गाँधी और स्मृति ईरानी की तुलना नही की है पर ऐसे कई प्रसंग है जिन्हें पढ़कर पाठक सहज ही दोनो के व्यक्तित्व का आकलन कर सकते हैं। ये पुस्तक मीडिया के दोहरे चरित्र को भी बखूबी उजागर करती है कि किस प्रकार स्थानीय या प्रादेशिक समाचारपत्रों द्वारा उठाई गई अमेठी की समस्याओं को दरकिनार कर राष्ट्रीय मीडिया के संपादको पत्रकारों द्वारा अमेठी में पोलिटिकल टूरिज्म कर उन घोषणाओं को प्राइम टाइम में दिखाया जाता था जिन्होंने वास्तविकता में कभी मूर्त रूप लिया ही नही !
यह पुस्तक हमे एक ओर देश के जटिल चुनावी रण को समझने का अवसर प्रदान करती है। वही दूसरी ओर लोकतंत्र के उत्सव यानी चुनावो का स्याह पक्ष भी उजागर करती है। जातीय समीकरणों के समायोजन से लेकर आर एस एस द्वारा व्यक्ति प्रबंधन सहित कांग्रेस द्वारा पैसे बांटने के तंत्र को विकसित कर बूथ मैनेजमेंट की उत्कृष्ट बानगी है अमेठी संग्राम !
गाँधी परिवार का राजनीतिक चातुर्य शीर्षक अध्याय में लेखक ने बताया है कि नेहरु से लेकर
इंदिरा,राजीव ,सोनिया और राहुल ने अपने लोकसभा क्षेत्रो फूलपुर,रायबरेली और अमेठी को शेष भारत की तुलना में जानबूझकर क्यो पिछड़ा रखा ? अगला अध्याय परस्पर विरोधी राजनीतिक दलों की कलई खोल,समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बीच परस्पर सुविधा की राजनीति को उजागर करता है।
अंतिम अध्याय अमेठी लोकसभा और उसके अंतर्गत आने वाली विधान सभा सीटों के परिणामों का लेखा जोखा है।
क्यो पढ़ें : यदि राजनीति में रुचि हो,चुनावी तौर तरीके और पर्दे के पीछे का सच जानना चाहते हो तो।
क्यो न पढ़े :- यदि घोर परिवारपूजक हो
पिछले कुछ दशकों में अमेठी की असली पहचान तो भुला ही दी गई। एक ऐसी भूमि, जो महर्षि च्यवन की तपस्थली, माता कालिकन देवी का धाम और राजा सोढ़ देव की वीरगाथाओं के साथ ही स्थानीय निवासियों की आस्था, विश्वास व श्रम से निर्मित होकर परिपूर्ण थी, उसने आजादी के बाद आगे बढ़ने की बजाय उलटी राह पकड़ ली। इस पर सियासत का एक कृत्रिम आवरण सा चढ़ गया और इसे एक राजनीतिक पर्यटन स्थल के रूप में तब्दील कर दिया गयअमेठी, कहने को तो वीवीआईपी क्षेत्र था, पर क्या स्थिति वाकई ऐसी थी? क्या इसे वह विशेष दर्जा प्राप्त हुआ था? 2014 के लोकसभा चुनाव में जब भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के रूप में स्मृति इरानी यहाँ पहुँचीं, तब अमेठी की पहचान का यह आवरण खुला।
अमेठी संग्रामउसी अनदेखे सच को उजागर करती है। इसमें स्मृति इरानी की वर्ष 2014 से वर्ष 2019 की संघर्ष यात्रा है। उनकी विजय के कारकों को समझने के बहाने भारतीय राजनीतिक दलों और नेताओं की कार्यशैली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दूरदृष्टि, भाजपा की रणनीति, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता, गाँधी परिवार की ताकत का मिथक और क्षेत्रीय दलों के स्वार्थ का लेखा-जोखा है। इसके अलावा स्मृति इरानी की रणनीतिक, व्यवहारिक और राजनीतिक कार्यशैली को भी यह किताब सूक्ष्मता से खोलती है।
अनंत विजय: अनंत विजय करीब ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, साहित्य और सिनेमा पर आपके लिखे की देशभर में व्याप्ति है। आपने भागलपुर विश्वविद्यालय से इतिहास में बी.ए. (ऑनर्स), दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर, पत्रकारिता में एमएमसी और बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। आपकी ग्यारह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें प्रसंगवश, कोलाहल कलह में, विधाओं का विन्यास, बॉलीवुड सेल्फी, लोकतंत्र की कसौटी और मार्क्सवाद का अर्धसत्य काफी चर्चित रहीं। फिलहाल दैनिक जागरण में एसोसिएट एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।
आपको सिनेमा पर सर्वोत्कृष्ट लेखन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार (स्वर्ण कमल) से सम्मानित किया जा चुका है।
