आज के हिन्दुस्तान में बहुत जरूर है बहुत हुआ सम्मान जैसी फिल्में! जिस तरह की राजनीती और प्रशासनिक परिश्थितियां आज की हिंदुस्तान में बन चुकी हैं उन्हें हास्य के साथ लोगो को समझाना संजय मिश्रा की इस फिल्म का प्रमुख लक्ष्य है! ये कहानी दो इंजीनियरिंग के छात्रों की है जो पढ़ाई में कमजोर हैं और पैसे कमाने के लिए बाबा यानी कि संजय मिश्रा की बातों में आ जाते हैं और बैंक लूटने की कोशिश करते हैं। उसके बाद क्या होता है और सिचुएशन में कैसे कॉमेडी होती है यह सब आपको देखने को मिलेगा। आप टाइमपास के लिए यह फिल्म देखना चाहें तो देख सकते हैं। इंडिया टीवी इस फिल्म को 5 में से ढाई स्टार देता है।
डिज्नी प्लस हॉटस्टार को शायद देरी से याद आया कि उनके पास भी एक फिल्म तैयार रखी हुई है जिसे वह इस मौके पर रिलीज कर सकते हैं। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें राघव जुयाल, अभिषेक चौहान, संजय मिश्रा, निधि सिंह और राम कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कहानी दो कम अक्ल के लड़कों और उनके गुरु की है जो एक बैंक लूटने की योजना बनाते हैं। यह योजना उन्हें कितनी महंगी पड़ती है और उन्हें इसके लिए क्या क्या झेलना पड़ता है? वही इस फिल्म में मजाकिया ढंग से दिखाया जाएगा। आशीष शुक्ला के निर्देशन में बनी यह फिल्म वाराणसी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की स्टार कास्ट काफी मजबूत है और सभी ने अच्छा काम किया है, चाहे वो संजय मिश्रा हों, राघव जुयाल हों, अभिषेक चौहान, निधि सिंह, राम कपूर या नमित दास। सभी ने अच्छा काम किया है, लेकिन नमित दास को देखकर आपको लगता है कि काश इनका रोल थोड़ा ज्यादा होता या वो किसी और किरदार में दिखते। हालांकि निधि सिंह और नमित दास की केमिस्ट्री अच्छी लगती है। फिल्म का डायलॉग आपको हंसाएंगे और याद भी रह जाएंगे। फिल्म बनारस बैकग्राउंड में है और वहां की प्रचलित गालियों का भी इस्तेमाल फिल्म में किया गया है।
