आज यानी 15 जुलाई को वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे ( विश्व युवा कौशल दिवस) मनाया जा रहा है. किसी भी देश के विकास में युवाओं का विशेष योगदान होता है. कहते है कि युवा ही देश का भविष्य होते है. युवा पीढ़ी ही किसी देश का भविष्य निर्माण करती है. किसी भी देश के निर्माण में सबसे अहम् होता है उस देश का साहित्य और वहां की संस्कृति. साहित्य समाज और राजनीती को आइना दिखाता है. आइये इस वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे पर हम मिलते है कुछ युवा कवियों/ लेखकों से जो अपनी कविताओं / कहानियों के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दिखा रहे है.
(१) जितेन्द्र कुमार सोनी का जन्म जन्म: 29 नवम्बर 1981 में रजथान के धन्नासर , हनुमानगढ़ हुआ था. जीतेन्द्र सोनी एक आईएएस अधिकारी व राजस्थानी साहित्य के लोकप्रिय कवि हैं. पढ़िए उनकी दो कवितायेँ -
[१]
हौसला
कुचले, मसले, पराजित तो
बहुतेरे विकल्प हैं आपके पास
निराशा, भड़ास, लांछन, निंदा
या फिर से हौसला
मुश्किल है सबसे ज्यादा
दुबारा खड़ा होना हौसले से
बनिस्पत उन सब विकल्पों के
जहां तक आप सोच सकते हैं
पर नामुमकिन नहीं है
हौसला
खैरात, भाग्य, तुक्का, भौतिक नहीं
बल्कि आस, विश्वास, प्रयास है
राख होने पर भी उड़ पाने का
चट्टान से भी एक बीज के प्रस्फुटन का
किरचे-किरचे समेटकर वजूद पाने का
हौसला
ना तो किसी की बपौती है
ना ही काठ की हांडी !
[२]
पसीना और शब्द
यदि तुम्हारे शब्द
लुहार के मुँह में रखे
नमक के ढेले से
गले में उतरते
कड़वेपन
और धौंकनी की
आग में
रक्ततप्त हो चुके लोहे से
आगे निकलकर
विरोध की तपिश
आलोचनाओं का खारापन
झेलकर
कविता बुन सकते हैं
तो यक़ीनन
तुम्हारे पसीने का स्वाद
लुहार के पसीने
जैसा होगा
वरना
ना तो हर नमकीन पानी
पसीना होता है
और ना ही
तुरपे गए शब्द
कविता !!
(२) मीना कंदासामी [ जन्म 1984 ] चेन्नई , तमिलनाडु की हैं. मीना एक कवियित्री , कथा लेखिका, अनुवादक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं . उनके अधिकांश रचनाएँ नारीवाद और समकालीन भारतीय मिलिशिया के जाति-विरोधी अनीहीकरण आंदोलन पर केंद्रित हैं. उनकी कविता के दो संग्रह प्रकाशित हुए हैं, स्पर्श (2006) और सुश्री मिलिटेंसी (2010) में. उनकी दो कविताओं को अखिल भारतीय कविता प्रतियोगिताओं में सम्मान मिला है. 2001-2002 तक, उन्होंने दलित मीडिया नेटवर्क की द्वि-मासिक वैकल्पिक अंग्रेजी पत्रिका द दलित का संपादन किया. अपने साहित्यिक कार्यों के अलावा, वह जाति, भ्रष्टाचार, हिंसा और महिलाओं के अधिकारों से संबंधित विभिन्न समकालीन राजनीतिक मुद्दों पर मुखर हैं.
(३) अनुज लुगुन का जन्म 10 जनवरी 1986 को झारखंड के सिमडेगा जिले में हुआ था. उनकी रचनाएँ आदिवासी जीवन पर आधारित हैं, जो कि आदिवासी विमर्श के लिए उल्लेखनीय विषय है. वर्तमान में ये दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंदी शिक्षक हैं. पढ़िए उनकी दो कवितायेँ -
[१]
अख़बार
मेरे कमरे में पुराना अख़बार
हवा के झोंके से फड़फड़ा रहा है
शायद वह कह रहा है
कि उसे पहुँचा दिया जाए
विज्ञापन कम्पनियों के यहाँ
जिन्होंने उसके चेहरे पर
झूठ का रंगपोत दिया है
या, वह कह रहा है
कि उसे पहुँचा दिया जाए
उन विद्रोहियों के यहाँ जंगल में
जिनसे मुठभेड़ की ख़बर छपी है
मैं चुपके से उठता हूँ
और धीरे से अख़बार को
काठ की तख़्ती से दबा देता हूँ ।
[२]
आदिवासी
वे जो सुविधाभोगी हैं
या मौक़ा परस्त हैं
या जिन्हें आरक्षण चाहिए
कहते हैं हम आदिवासी हैं,
वे जो वोट चाहते हैं
कहते हैं तुम आदिवासी हो,
वे जो धर्म प्रचारक हैं
कहते हैं
तुम आदिवासी जंगली हो ।
वे जिनकी मानसिकता यह है
कि हम ही आदि निवासी हैं
कहते हैं तुम वनवासी हो,
और वे जो नंगे पैर
चुपचाप चले जाते हैं जंगली पगडंडियों में
कभी नहीं कहते कि
हम आदिवासी हैं
वे जानते हैं जंगली जड़ी-बूटियों से
अपना इलाज करना
वे जानते हैं जंतुओं की हरकतों से
मौसम का मिजाज समझना
सारे पेड़-पौधे, पर्वत-पहाड़
नदी-झरने जानते हैं
कि वे कौन हैं ।
[४] अरण्य जौहर का जन्म 7 सितंबर 1998 में मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था. अरण्य जौहर लोकप्रिय कवियित्री हैं .वह लैंगिक समानता, मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर कविता करती है व अपना पक्ष रखती है. अरन्या कि पहली कविता "ए ब्राउन गर्ल्स गाइड टू जेंडर" यूट्यूब में अपलोड होने के बाद वायरल हुई थी . इस कविता को दो दिनों में 1 मिलियन बार देखा गया था.
[५] प्रियंका शुक्ला :- प्रियंका शुक्ला एक आईएएस है व लेखिका हैं. वर्तमान समय में वह छत्तीसगढ़ में कार्यरत है. प्रियंका अपनी अनूठी कार्यशैली की वजह से काफी लोकप्रिय है. उन्हें कई नेशनल अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है. वर्ष 2011 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुख़र्जी ने उन्हें 'सेंसस सिल्वर मैडल' से सम्मानित किया था. राजनांदगांव जिले में साक्षरता के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए भी वह राष्ट्रपति से अवार्ड पा चुकी हैं
इतिहास हमेशा
जीतने वालों ने लिखा
हारने वाले लिखते
तो शायद
बहादुरी के क़िस्से
कुछ और कहते ...
[६] अनिल चावड़ा का जन्म 10 मई 1985 को, सुरेन्द्रनगर जिले (गुजरात) के गाँव करेला (लखतर) में हुआ था.अनिल गुजराती भाषा के प्रसिद्द कवि, लेखक और स्तंभकार हैं. उन्हें 2010 में, भारतीय राष्ट्रीय रंगमंच-मुंबई (INT) ने शायदा पुरस्कार से सम्मानित किया और गुजरात साहित्य अकादमी ने उन्हें युवा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया. उन्होंने अपनी पुस्तक सवराइन के लिए साहित्य अकादमी, दिल्ली से गुजराती साहित्य परिषद और युवा पुरस्कार (2014) से तख्तसिंह परमार पुरस्कार जीता.
[७] ज़ाकिर खान का जन्म इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था. ज़ाकिर स्टैंड-अप कॉमेडियन, कवि लेखक व अभिनेता हैं. 2012 में, उन्होंने कॉमेडी सेंट्रल की भारत की तीसरी सर्वश्रेष्ठ स्टैंड अप कॉमेडियन प्रतियोगिता जीतकर लोकप्रियता हासिल की. शुरूआती दौर में ज़ाकिर खान की कविता "मै शून्य में सवार हूँ" सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुई थी. प्रस्तुत है उनकी कविता-
मैं शून्य पे सवार हूँ…
मैं शून्य पे सवार हूँ
बेअदब सा मैं खुमार हूँ
अब मुश्किलों से क्या डरूं
मैं खुद कहर हज़ार हूँ
मैं शून्य पे सवार हूँ
मैं शून्य पे सवार हूँ
उंच-नीच से परे
मजाल आँख में भरे
मैं लड़ रहा हूँ रात से
मशाल हाथ में लिए
न सूर्य मेरे साथ है
तो क्या नयी ये बात है
वो शाम होता ढल गया
वो रात से था डर गया
मैं जुगनुओं का यार हूँ
मैं शून्य पे सवार हूँ
मैं शून्य पे सवार हूँ
भावनाएं मर चुकीं
संवेदनाएं खत्म हैं
अब दर्द से क्या डरूं
ज़िन्दगी ही ज़ख्म है
मैं बीच रह की मात हूँ
बेजान-स्याह रात हूँ
मैं काली का श्रृंगार हूँ
मैं शून्य पे सवार हूँ
मैं शून्य पे सवार हूँ
हूँ राम का सा तेज मैं
लंकापति सा ज्ञान हूँ
किस की करूं आराधना
सब से जो मैं महान हूँ
ब्रह्माण्ड का मैं सार हूँ
मैं जल-प्रवाह निहार हूँ
मैं शून्य पे सवार मैं शून्य पे सवार हूँ
[8] वरुण ग्रोवर :- एक कवि हास्य अभिनेता, पटकथा लेखक और गीतकार है. इनका जन्म जन्म 26 जनवरी, 1980 सुंदरनगर, हिमाचल प्रदेश में हुआ था. उनकी माँ एक स्कूल टीचर थी और पिता आर्मी इंजिनियर.उन्होंने अपना शुरुआती जीवन सुंदरनगर और देहरादून,उत्तराखंड में बिताया. उन्होंने 63 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (भारत) 2015-16 में सर्व-श्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार जीता है.
चुप
चुप चुप चुप चुप
चुप चुप चुप चुप
नस नस में
रग रग में चुप चुप
आवाज़ों पर विष की वर्षा
काल करेगा वरना गुपचुप
चुप चुप चुप चुप
चुप चुप चुप चुप
नख में कख में
नाभि में चुप
ताले कुंडी
चाभी में चुप
चुप हुंकार भी
चुप मिमियाना
चोटें चुप और
चुप सहलाना
चुप ही सागर
चुप ही दलदल
चुप बुलडोज़र
बस्ती समतल
चुप ही आधी रात गली की
चुप सुनसान सा कोना
चुप ही सहमा बचता मानव
चुप चक्कू इक पैना
चुप ही मूक खड़ा वो दर्शक
चुप शर्मिंदा आँखें
चुप मंज़िल की चुप खिड़की से
जो चुपके से झाँकें
चुप ही आतम चुप परमातम
चुप ही हंस अकेला
चुप के मोहरे दोनों बाज़ू
चुप ही हारे खेला
... And the list is very Long! Thousands of Youth are inspiring young India!
