अगर मैं दो बच्चों की माँ होकर एक मेडल जीत सकती हूॅं, तो आप सब भी ऐसा कर सकते हैं। मुझे एक उदाहरण के तौर पर लें और कभी हार न मानें। 

-मैरी कॉम

यदि आप जीवन में कुछ हासिल करना चाहते हैं, तो आपको जोखिम उठाना होगा।" 

-दीपा कर्माकरी

इस बार ओलिंपिक में भारत का दमख़म देखने को मिला। जहाँ भारत ने ओलिंपिक में सात मेडल हासिल किए वहीं पैरालंपिक में पांच गोल्ड के साथ कुल उन्नीस मैडल पर अपनी पकड़ बनाई है। जो उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। आपको बता दें ,इस ओलंपिक में भारत का अब तक का सबसे बड़ा खिलाड़ियों का दल रहा। जिसमें 119 खिलाड़ियों में से 67 पुरुष और 52 महिला प्रतिभागी रहें बात करें अगर प्रतिशत की महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 45 फीसदी है। वहीं अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) ने बताया है कि ओलंपिक में इस बार कुल खिलाड़ियों में से 49 फीसदी महिलाएं हैं, जबकि रियो ओलंपिक में 45 फीसदी खिलाड़ी महिलाएं थीं। ग्रेट ब्रिटेन जैसे देशों ने तो इस बार पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा महिलाओं को ओलंपिक में भेजा है ।

इस बार महिलों का सर्वश्रेष्ठ योगदान देखने को मिला और नारी शक्ति का झंडा लहराया। 

चलिए नज़र डालते हैं इन शानदार महिलों पर जिन्होंने जपान की राजधानी टोकियो में हुए ओलिंपिक और पराओलिम्पिक के पदको को अपने नाम किया !

मीराबाई चानू 

मीराबाई चानू वो भारतीय महिला वेटलिफ्टर हैं, जिसने टोक्यो ओलंपिक के आगाज पर रजतपदक जीतकर भारत को पहली जीत दिलाई. चानू ने देश को यह सफलता 49 किलोग्राम वर्ग में दिलाई. चानू ने क्लीन एंड जर्क में 115 किलो भार उठाया, जबकि स्नैच में 87 किलो से कुल 202 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल हासिल किया.

लवलीना बोरगोहेन 

भारतीय मुक्केबाज़ लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया और भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. लवलीना की शुरुआत बेहद अच्छी रही, लेकिन सेमीफाइन में वह जीत नहीं हासिल कर पाईं और उनको हार का सामना करना पड़ा. लेकिन उन्होंने देश को निराशन नहीं होने दिया और ब्रॉन्ज मेडल दिलाकर भारत का सम्मान बढ़ाया.

पीवी सिंधु 

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया. सिंधु ओलंपिक में लगातार दूसरी बार मेडल जीतने वाली पहली बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं. इससे पहले सिंधु ने 2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था. इस बार सिंधू ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को धूल चटाकर पदक अपने नाम कर लिया.

भाविना पटेल

टोक्यो पैरालंपिक में भारत को पहला पदक भाविनाबेन पटेल ने दिलाया था। टेबल टेनिस के क्लास 4 वर्ग में भाविना रजत पदक जीतने में सफल रही थीं। 34 साल की भाविना ने क्वार्टर फाइनल में सर्बिया की बोरिस्लावा रांकोविच को हराकर पदक पक्का कर लिया था। इसके बाद भाविना ने सेमीफाइनल में चीन की ही झांग मियाओ को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि भाविना को फाइनल में चीन की वर्ल्ड नंबर-1 झाउ यिंग ने हरा दिया, जिसके चलते उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा । 

अवनि लखेरा:

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक अवनि लखेरा ने हासिल किया। उन्होंने महिलाओं की आर-2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में यह सुनहरी सफलता हासिल की। इसके साथ ही अवनि पैरालंपिक खेलों में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं. 19 साल की इस शूटर ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की. इस स्पर्धा का रजत पदक चीन की झांग कुइपिंग ने हासिल किया। वहीं, यूक्रेन की इरियाना शेतनिक को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

इसके अलावा भी हॉकी में महिलाओं ने पहली बार समिफाईनल में गई, अपना शानदार प्रदर्शन किया । 

यदि आप जीवन में कुछ हासिल करना चाहते हैं, तो आपको जोखिम उठाना होगा।" 

-दीपा कर्माकरी

मैंने कभी भी लोगों की नकारात्मक बातों से प्रभावित होने में समय बर्बाद नहीं किया और इसके बजाय अपनी सारी ऊर्जा और अपने खेल को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया।"

-ज्वाला गुट्टा