या देवि! उन्हें मिले अभय 

और हमें मनुष्यता का थोड़ा ज्ञान। 

- सिद्धेश्वर सिंह

ऑनलाइन शिक्षा कहाँ कितनी!! 

वैश्विक महामारी ने जहाँ देश के आर्थिक वयवस्ता की कमर तोड़ने का काम किया वहीं ऐसा कोई छेत्र नहीं छोड़ा जहां उसका प्रभाव न पड़ा हो। शिक्षा वयवस्ता पर भी इसका गहरा असर पड़ा जहाँ पिछले मार्च 2020 से ही सभी स्कूल और कॉलेजों पर ताले लग चुके हैं । ऐसे में ,छात्रों की शिक्षा को नियमित रूप से ज़ारी रखने की लिए ऑनलाइन पढाई का माध्यम चुना गया है। जाहिर है इस घातक महामारी ने शिक्षा का स्वरुप बदल डाला है। बात करें ऑनलाइन क्लासेज को विकल्प के रूप में चुनने की तो सीधे तोड़ पर ये भी आर्थिक अवस्था से जुड़ी है। हालही में किए गए एक सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण छेत्रों की में केवल 8 % बच्चे ही नियमित रूप से अपनी शिक्षा को ग्रहण कर पा रहे हैं वही 37% ऐसे छात्र हैं जिनकी पढाई कई कारणों से नहीं हो पा रही। अगस्त में हुआ ये सर्वे ग्रामीण और शहरी छेत्रों के 1,400 घरों के इंटरव्यू पर आधारित हैं, इसमें ऐसे बच्चों का सर्वेछण किया गया है जो अल्पसुविधावाले परिवार से आते हैं। जिसमे 60% बच्चे ग्रामीण छेत्रों से थे। सर्वे में सामने आई ये स्थिति साफ बता रही है की इस वैश्विक महामारी ने विद्यार्थियों के जीवन में कितना गंभीर प्रभाव डाला है और ख़ास तोर पर ग्रामीण छेत्रो के बच्चों केजहाँ शहरों में रह रहें छात्रों तक साधन पहुँचने का अनुपात 37 हैं वहीं ग्रामीण छेत्रों में यह और भी सिमित होकर केवल 15 है।  

बात करें 2016 -2017 में दिए मानव संसाधन मंत्रालय रिपोर्ट की तो उसके अनुसार स्कूल जाने वाले 11.3 करोड़ बच्चें (65 %) में ,आज भी जन-विद्यालयों में अपनी शिक्षा ग्रहण करते हैं। कई बच्चों के घरों की आर्थिक स्थिति इस महामारी के चलते और तंग हो गई जिस की वजह से ,उसका प्रभाव उनके पढाई में पड़ा। बहरहाल ग्रामीण छेत्रो में आधे से भी कम लोगों के पास स्मार्टफोन हैं और जिनके पास है भी तो छोटे भाई बहनो के लिए उपलब्ध नहीं है, ऐसे में सिमित माध्यम होने के कारण छात्रों की पढाई नहीं हो पा रही। साथ-साथ बात करें ग्रामीण विद्यालयों की तो उनके पास भी ऑनलाइन शिक्षा करवाने के लिए पुरे साधन उपस्थित नहीं हैं।

"निजी स्कूलों में नामांकित हो रहे बच्चो का अनुपात हुआ काफी कम"

कोरोना के चलते कई लोगो की नौकरी चली गयी , हमने देखा कैसे एक वर्ग ने शहरों से वापिस ग्रामीण इलाकों का रुख किया जो वजह रही बहुत बच्चों के स्कूल ड्राप आउट होने की। निजी स्कूल में पढ़ रहे छात्रों में कई के स्कूल की फीस न दे पाने के कारण उनके अविवाभकों ने बच्चो को स्कूलों से निकलवा दिया। इस वर्ष बाकी वर्षों की तुलना में निजी स्कूलों में नामांकित हो रहे बच्चो का अनुपात भी काफी कम हो गया है। इसके साथ-साथ एक खास वर्ग भी मुख्य रूप से प्रभावित हुआ जो विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चो का समूह है जिनके लिए विशेष शिक्षा ऑनलाइन माध्यम से संभव हो पाना बहुत मुश्किल रहा।  

घर बैठे क्लासेज लेने के कारण बच्चों का मानसिक विकास भी सीधे तोर पर प्रभावित हुआ है।

महामारी ने उनकी शिक्षा और करियर की योजनाओं में बहुत बाधा डाली है।करीब दो साल से महामारी के चलते घरो में कैद बच्चों की बदली जीवन शैली ने उनके जीवन पर काफी असर डाला है। जैसा की हम जानते हैं बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत नाजुक होते हैं ऐसे में चिंता या कोई आघात उन्हें गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है, जिसके प्रभाव उन्हें लम्बे समय तक झेलने पड़ सकते हैं। इस महामारी ने बच्चों की सामान्य गतिविधियों को पूरी तरह से बदल दिया है। स्कूल बंद होने के कारण उनकी शिक्षा ऑनलाइन हो गई है जिसकी वजह से उनके साथियों या मित्रों के साथ उनकी बातचीत बहुत सीमित हो गई है। इस महामारी में ऐसे भी अनेक बच्चे हैं जिन्होंने अपने माता या पिता या दोनों को ही खो दिया है।

धीरे-धीरे खुल रहें हैं स्कूल

हांलांकि अब जब धीरे-धीरे चीज़े सामान्य होते दिख रही हैं , दिल्ली के साथ कई राज्यों ने स्कूलों को वापिस खोलने का निर्णय भी ले लिया है पर सभी सम्भावनाओं और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इस फैसले को आगे बढ़ाया गया है।