शिवपूजन सहाय हिंदी के ऐसे ही एक ख्यातिलब्ध साहित्यकार हैं, जिनका परिचय आचार्य शब्द के बिना पूरा नहीं होता है। भारत सरकार ने उन्हें ‘पद्म भूषण’ की उपाधि से उनके जीवन की सांध्यबेला में जरूर नवाजा, पर इससे पहले हिंदी जगत उन्हें ‘संपादकाचार्य’, ‘साहित्यभूषण’ से लेकर ‘विनयमूर्ति’ जैसे संबोधनों से समादृत कर चुका था।
हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार एवं बिहार राष्ट्रभाषा परिषद' के संचालक व 'बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन' से प्रकाशित "शोध-समीक्षा" त्रैमासिक पत्रिका के पूर्व सम्पादक शिवपूजन सहाय जी की रमेशचंद्र झा को लिखी गई चिट्ठी. [नवंबर 1956. आज से क़रीब चौसठ वर्ष पहले].

आज फिर बम फट पड़ा शहर में है
अनगिनत लाश चीर घर में है
मेरा मुन्ना लौट कर घर न आया अब तक
न जाने क्या हुआ डगर में है
[कवि रमेशचंद्र झा की ये पंक्तियां आज के हालात को बयां करने में सफल है]
Source: Grandson of Ramesh Chandra Jha
