1. अमृता प्रीतम :- अमृता प्रीतम पंजाबी के सबसे लोकप्रिय लेखकों में से एक थी। पंजाब, भारत के गुजरांवाला जिले में पैदा हुई। अमृता प्रीतम को पंजाबी भाषा की पहली कवयित्री माना जाता है। उन्होंने कुल लगभग 100 पुस्तकें लिखी हैं जिनमें उनकी आत्मकथा "रसीदी टिकट "भी शामिल है।
अमृता के जीवन की झलकियां प्रमाणिक रूप में उनकी आत्मकथा ' रसीदी टिकट ' में मिलती है। इसमें उनके जीवन को एक सिलसिलेवार ढंग से वर्णन किया जाता है। 11 साल की उम्र में अमृता की मां का देहांत हो गया जिस से, ईश्वर पर अमृता का भरोसा उठ गया। उन्हीं दिनों के अकेलेपन को उन्होंने शब्दों में उतारा। पिता की कठोर अनुशासन व धार्मिक कविताएं लिखने का आदेश अमृता को सीमित रखता रहा।
परंतु, 16 साल में मन के अंदर दबी हुई प्रेम की अभिव्यक्ति ने कोमल प्रेम कविताएं लिखने को प्रेरित किया। पिता के कठोर अनुशासन तले भी न जाने कितनी प्रेम कविताएं लिखी और फाड़ी। हालांकि, यह उनके विद्रोह मन की ही एक अभिव्यक्ति थी।
उनके इस विद्रोह व्यक्तित्व की बनावट 1 दिन की योजना नहीं थी बल्कि, इसका निर्माण बचपन से हो रहा था।
अपने सबसे पहले विद्रोह का किस्सा वह कुछ यू सुनाती है :-
" रसोई में नानी का राज होता था,
सबसे पहला विद्रोह मैंने उसके राज में किया था।
देखा करती थी कि रसोई की एक परछत्ती पर,
तीन गिलास अन्य बर्तनों से हटाए हुए हैं।
सदा एक कोने में पड़े रहते थे यह गिलास,
परछत्ती से उतारे जाते थे जब पिता के मुसलमान दोस्त आते थे,
मैंने भी जिद पकड़ ली कि किसी और बर्तन में ना पियूंगी। तो बात पिता तक जा पहुंची जो काफी नाराज हुए,
अब मेरा विद्रोह सफल हो गया फिर कोई बर्तन ना हिंदू रहा ना मुसलमान। "
2. सुभद्रा कुमारी चौहान :- "खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी ! " यह पंक्तियां कई बार पढ़ी जाती है। देश के करीब-करीब हर बच्चों को याद है। इसकी लेखिका सुभद्रा कुमारी चौहान है। भारत की अग्रणी लेखिका तथा स्वतंत्रता सेनानी सुभद्रा कुमारी चौहान की उपलब्धियों का सम्मान करते हुए, गूगल ने उन्हें अपना डूडल 16 अगस्त को समर्पित किया था।
महात्मा गांधी के 'असहयोग आंदोलन ' में भाग लेने वाली पहली महिला सुभद्रा जी थी। जिन्होंने अपने भीतर की भावनाओं और जज्बे को सिर्फ कागज पर ही नहीं उतारा बल्कि, उसे असल जिंदगी में जिया भी है। आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई जिस वजह से कई बार उन्हें जेल में जाना पड़ा। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से दूसरे लोगों को आजादी की लड़ाई में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने अपनी मृत्यु के बारे में एक बार कहा था :-
" मेरे मन में तो मरने के बाद भी,
धरती छोड़ने की कल्पना नहीं है।
मैं चाहती हूं मेरी एक समाधि हो,
जिसके चारों तरफ मेला लगा हो,
बच्चे खेल रहे हो,
महिलाएं गा रही हो,
और खूब शोर हो रहा हो। "
3. महादेवी वर्मा :- महादेवी हिंदी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक मानी जाती है। उन्हें 'आधुनिक मीरा ' के नाम से भी जाना जाता है। वह 'महात्मा बुद्ध ' के जीवन दर्शन से काफी प्रभावित रही। विवाहित जीवन का परित्याग कर, वह बौद्ध भिक्षुणी हो गई। निहार उनकी पहली काव्य कृति है। इसके अलावा रश्मि, नीरजा, संगीत, दीपशिखा, आदि प्रमुख काव्य रचना है।
महादेवी वर्मा 'साहित्य अकादमी' की सदस्यता ग्रहण करने वाली पहली महिला थी। महादेवी को भारतीय साहित्य में के सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें अपनी कविताओं के संकलन "यामा " के लिए दिया गया।
" निहार (प्रथम यामा) :
निशा की धो देता राकेश विसर्जन, मैं अंत पथ में लिखती जो मिटने का खेल।
निश्वासो का नीड़ संसार, वे मुस्कुराते फूल नहीं अधिकार।
रश्मि (द्वितीय यामा) :
चुभते ही तेरा अरुण-बाण रश्मि,
रजत रश्मियों की छाया में दुख,
किन उपकरणों का दीपक-जीवनदीप,
कुमुद दल से वेदना के कौन है?
नीरजा (तृतीय यामा) :
धीरे-धीरे उतर क्षितिज से,
पुलक-पुलक उर, सिहर-सिहर तन,
कौन तुम मेरे हृदय में विरह का जल पात जीवन।
सांध्य गीत (चतुर्थ यामा) :
प्रिय! सांध्य गगन मेरा जीवन,
राग भीनी तू,
सजनी निश्वास भी तेरे रंगीले,
जाने किस जीवन की सुधि लें। "
4. सरोजिनी नायडू :- "भारत कोकिला " यानी सरोजिनी नायडू जिसने अपनी रचनाओं के साथ लाखों दिलों को छुआ था। सरोजिनी नायडू बड़े-बड़े स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थी। वह एक बंगाली कवयित्री थी। एक साहित्य को तुक थी और हिंदी, अंग्रेजी, फारसी, उर्दू, तेलुगु भाषा में भी कुशल थी। एक असाधारण बच्ची होने के अलावा, एक स्वतंत्र भारत की इच्छा भी रखती थी। 'सत्याग्रह आंदोलन ', स्वतंत्रता आन्दोलन और में शामिल होकर उन्होंने कई बहादुर प्रयास किए। फिर वह, 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ' की अध्यक्ष बनने वाली पहली भारतीय महिला भी बनी और भारतीय राज्य की 'गवर्नर ' नियुक्त की गई। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ 'नमक आंदोलन ' किया। सरोजनी नायडू भावुकता की मिसाल भी।
उनका कहना था :-
"कि हम मकसद की गहरी ईमानदारी,
भाषण में अधिक साहस,
और कार्रवाई में ईमानदारी चाहते हैं। "
उनकी मृत्यु पर श्रद्धांजलि देते हुए जवाहरलाल नेहरू ने कहा : "यह एक महान प्रतिभा की व्यक्ति थी, जो महत्वपूर्ण थी। उसने कलात्मकता और कविता को हमारे राष्ट्रीय संघर्ष में उलझा दिया। उसने अपने आप में एक समृद्ध संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें विभिन्न धाराएं बहती है जिन्होंने, भारतीय संस्कृति को उतना ही महान बना दिया है। "
5. मन्नू भंडारी :- छठवे दशक से हिन्दी जगत को अपने लेखन द्वारा नयी चेतना प्रदान करने वाली मन्नू भंडारी का स्थान हिन्दी जगत में द्विस्तंभ की तरह है। उनका समस्त रचना संसार उपन्यास, कहानी, नाटक इन तीनो विद्याओं में ग्रंथित है। मन्नू भंडारी एक संवेदनशील तथा समाज धर्मी लेखिका जनजीवन की समस्याओं की तह तक पहुँचकर उन्हें निरावरण करके पाठकों के सम्मुख रखने का प्रयास करती रही है। दिशा निर्देशन तथा सामाजिक जागरण के प्रयत्न उनके साहित्य की सचेतन उपलब्धि है। स्वयं लेखिका भी मानती है कि साहित्य सामाजिक परिवर्तन का साधन है। छठवे दशक से हिन्दी कहानी के परिदृश्य पर मन्नू भंडारी जी अपने लेखन के द्वारा अपनी उपस्थिती दर्ज करती आ रही है। स्त्री के दृष्टिकोन से उसकी भावनाओं, उसके इर्दगिर्द उपस्थित परिस्थितीयो को अपना विषय बनाकर लिखनेवाली मन्नूजी ने न केवल स्त्री से जुड़ी समस्याओ का चित्रण किया है, बल्कि समाज में व्याप्त सामाजिक समस्याओ और पारिवारिक समस्याओं का चित्रण भी अपनी कहानी उपन्यास आदि के द्वारा किया है। 50 से भी ज्यादा कहानियों और उपन्यासो की रचना करनेवाली मन्नू जी ने अंतरद्वंद से उत्पन्न समस्याओ और मध्यमवर्गीय जनजीवन में व्याप्त लोगों की मानसिक तनाव का चित्रण करते हुए उनके दंभ, अहं, स्वार्थ आदि का उद्घाटन किया है। अर्न्तद्वंद से उत्पन्न समस्याएं और मध्यमवर्गीय जनजीवन में लोगों का मानसिक तनाव दंभ, अहम, स्वार्थ का चित्रण करनेवाली मन्नू जी के लेखन से नयी कहानी आंदोलन चल पड़ा है। उनके लेखन से हिन्दी में नयापन आ गया ।
प्रस्तुत है उनकी कविता "मुक्ति " की कुछ पंक्तियां :-
" आपके ध्यान के केंद्र में रहे तो सिर्फ बीमार बाबू, स्वाभाविक भी था बीमारी भी तो क्या थी,
एक तरह से मौत का पैगाम,
हां मुझे जरूर यह चिंता सताती रहती थी,
कि बिना समय पर खाए,
बिना पूरी नींद सोए,
बिना थोड़ा सा भी आराम किए,
जिस तरह मां रात दिन लगी रहती है,
तो कहीं वह न बीमार पड़ जाए,
वरना कौन देखभाल कर सकेगा बाबू की,
इस तरह बापू दिन भर,
एक खास तेल से छाती में मालिश करवाते थे,
तो रात-रात भर पैर दबाते थे,
मैं सोचती थी बाबू को एक बार भी ख्याल नहीं आता की,
अम्मा भी तो थक जाती होंगी,
रात में उन्हें भी तो नींद की जरूरत होती होगी,
या दिन में समय पर खाने की,
पर नहीं बाबू को इस सब का शायद कभी ख्याल भी आता था,
उनके लिए तो अपनी बीमारी और अपनी तीमारदारी ही सबसे महत्वपूर्ण थी,
इस हालत में मां से सेवा करवाना वह अपना अधिकार समझते थे,
तो इसी तरह सेवा करना अम्मा का फर्ज। "
6. कृष्णा सोबती :- यह अपनी रचनात्मकता और साफ अभिव्यक्ति के लिए जानी जाती हैं। इन्होंने 'बदलो के घेरे ', 'डार से बिछुड़ी ', 'तीन पहाड़ ' एवम् 'मित्रो मरजानी ' कहानी संग्रहों में नारी के स्त्री-चरित्र की अपनी व्यथा से लेकर यौन इच्छाओं तक सहज-स्वाभिक रूप में प्रस्तुत किया है। कृष्णा का जीवन सादगी भरा है किंतु, वे ही बहुत निडर व्यक्तित्व की धनी है। अपनी जिद, आत्मविश्वास और निडरता की वजह से उनकी एक खास पहचान बनी है। दूसरो को सुनने, समझने की अनुपम दृष्टि है, संयम भी भरपूर है। दिखावटी पन, प्रदर्शन की प्रवृति उनको कभी पसंद नही आई।
प्रस्तुत है उनकी लिखी "सूरजमुखी अंधेरे के " की पंक्तियां :-
" 'रत्ती ' अंदर से आहत होकर खुद को असुरक्षित मानकर बाहरी रूप से कठोर बन जाती हैं। वह अपने अंदर ही अंदर संघर्ष करती हैं और घुटन महसूस करती हैं। रत्ती बाहरी रूप से किसी का विरोध करना नहीं चाहती। रत्ती पर बचपन में हुए बलात्कार की वजह से किसी का विरोध करना नहीं चाहती। रत्ती पर बचपन की वजह से मानसिक छल को झेलना पड़ता है। "
7. बाबुषा कोहली :- नई सोच से काव्य जगत को नए आयाम देने वाली बाबुषा ने बहुत कम समय में जनमानस में अपना स्थान बनाया है। 2014 में नवलेखन के क्षेत्र में उन्हे ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया है। उनके द्वारा रंचित "प्रेम गिलहरी दिल अखरोट " काव्य संग्रह की कविता "वसीयत " ने लोक जीवन को एक नई दृष्टि दी है। यह ट्रेंड इंडिया कंटेंपररी नृत्यांगना होने के साथ ही, केंद्र विद्यालय में अध्यापन करती हैं। विशवपुस्तक मेले में उनकी एक किताब "बावन चिट्ठियां नाम के 'महाजन' से शून्य का हिसाब है प्रेम " नाम से लोकप्रिय हुई। इस किताब में उन्होंने लिखा "प्रेम करना उतना ही सरल है जितना कि एक रुपए की च्युंगम चबा कर बेस्वाद हो जाने पर उसे फेक देना।
प्रस्तुत है "वसीयत " की पंक्तियां :-
" मेरे मरने के बाद खंगालना मेरा कमरा,
टटोला हर एक चीज घर भर में,
बिन ताले के मेरा सामान बिखरा पड़ा है,
दे देना मेरे तमाम ख़्वाब उन तमाम औरतों को,
जो किचन से बेडरूम तक सिमट गई,
अपनी दुनिया में गुम गई है।
बांट देना मेरे ठहाके,
वृद्ध आश्रम के उन बूढ़ों में,
जिनके बच्चे अमेरिका के जगमगाते शहरों में लापता हो गए हैं। "
