[Kavishala Labs] कहते हैं की असल मायने में सफल वही व्यक्ति होता है ऊंचाइयों पर पहुँच कर भी अपनी माटी और समाज के प्रति अपने
दायित्व को नहीं भूलता. फिल्म निर्माता, लेखक और कवि मनीष मुंद्रा एक ऐसी ही शख्शियत है. जिन्होंने अपने जीवन में कई संघर्षों से लड़ कर अपने सपने पूरे किये और एक मुकाम हासिल किया. लेकिन वे सफलता की ऊंचाइयों पर पहुँच कर भी जमीन से जुड़े रहे.
मनीषा मुंद्रा का जन्म देवघर झारखण्ड में हुआ था. बचपन से ही उनके दिल में फिल्मो में काम करने का सपना था. लेकिन परिस्थितियां प्रतिकूल रहीं उनके पिता को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. जिससे मनीष मुंद्रा को बचपन से ही काम करना पड़ा. वे स्कूल जाते और स्कूल से आने का बाद रोड पर आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक्स और फल बेचा करते थे. बाद में वे नौकरी की तलाश में मुंबई गए वहां कुछ समय बिताने के बाद उन्होंने नाइजेरिया में इंडोरामा एलेमे पेट्रोकेमिकल्स ज्वाइन किया. मनीष मुंद्रा ने नौकरी और कई व्यवसाय किये लेकिन उनके दिल में फिल्मो में काम करने का जो जज्बा था वो कम नहीं हुआ था.
आर्थिक रूप से स्थिर होने पर वे वापस मुंबई आये और 2014 में उन्होंने दृश्यम फिल्म्स, प्रोडक्शन हाउस स्थापित कर बतौर फिल्म निर्माता काम करना शुरू किया. उन्होंने आखों देखी, मसान, एक्स पास्ट इज प्रजेंट, वेटिंग, धनक, अमरीका, न्यूटन, रुख, कड़वी हवा व कामयाब आदि फिल्मे प्रोडूस की. अभी उनके तीन फिल्मे आने वाली है.
2017 में उनकी धनक फिल्म ने नेशनल अवार्ड फॉर बेस्ट चिल्ड्रेन्स फिल्म जीता. वहीँ कड़वी हवा को नेशनल फिल्म अवार्ड्स में स्पेशल मेंशन किया गयमनीष मुंद्रा फिल्म निर्माता के साथ साथ एक लेखक, कवि और समाजसेवी भी है. उनका कविता संग्रह (कुछ अधूरी बातें मन की) प्रकाशित हो चुकी है. साथ जल्दी ही वे और किताब प्रकाशित करने वाले है. मनीष मुंद्रा सफलता की ऊंचाइयों पर पहुँच कर भी अपनी माटी और समाज के प्रति अपने कर्त्तव्य को नहीं भूले. वे लोगों की सहायता करते रहते हैं. साथ ही समाज हित में हो रहे कार्यों में खुलकर सहयोग करते हैं.
पढ़िए मनीष कुछ कविताएं -
[1] मेरे अंदर का मन मौन है...
मेरे बाहर जो आसमान बसता है वो उद्वेलित है..
मेरे अक्स में ढूँढता मुझे ये ज़माना क्षुब्ध है..
मेरे प्रारब्ध को समेटे मेरे ये सपने मेरे साथ हैं...
अब डर नहीं, किसी का इंतज़ार भी नहीं..
बस चलने को दिल बेसब्र है।
[2] शोर शराबा थम गया,
क़ाफ़िले नदारद...
नेता का चुनाव हो चुका है शायद।
एक को छोड़,
बाक़ी सब काम पर लग रहें हैं वापस।
[3] एक आँसु पलकों में कहीं ठहरा रहता था,
गुमसूम सा...
अपनी एकाकी को सम्भाले।
दर्द भरी रूह से बिछड़ना नहीं चाहता था...
साथ देना चाहता था
अपनी छोटी सी हस्ती को
क़ायम रखना चाहता था
आँखों की आँच से छुपा अपने आपको
बस दिल की झुलस को सुकून देना चाहता था
[4] क्या पता..
जो हम अब जी रहें हैं,
वो सब एक लम्बा सपना हो?
क्या पता..
जो अब हम जी रहें है,
वो मृत्यु के बाद का सच हो?
क्या पता..
जो अब हम जी रहें हैं,
वो ही मृत्यु हो?
और जिसे हम मृत्यु समझ रहें हैं
वो दर असल जीवन का द्वार हो?
[5] सुबह आज खुश है...
या फिर रात सिरहाने ख़ुशियाँ छोड़ गयी
या फिर दोनो की मिलीभगत है...
अक्सर, तुम्हारे सपने मुझे ख़ुशियाँ दे जाते हैं
जो सुबह तक मेरे चारों ओर ज़िन्दा रहती हैं...
मुझे फिर से ज़िन्दा करके...
