रेलगाड़ी

आओ बच्चों रेल दिखायें

छुक छुक करती रेल चलायें

सीटी देकर सीट पे बैठो

एक दूजे की पीठ पे बैठो

आगे पीछे, पीछे आगे

लाइन से लेकिन कोई न भागे

सारे सीधी लाइन में चलना

आंखे दोनों नीची रखना

बंद आंखों से देखा जाए

आंख खुली तो कुछ न पाए

आओ बच्चों रेल चलायें


सुनो रे बच्चों, टिकट कटाओ

तुम लोग नहीं आओगे तो

रेलगाड़ी छूट जायेगी

आओ

सब लाइन से खड़े हो जाओ

मुन्नी तुम हो इंजन

ढब्बू तुम हो कोयले का डिब्बा

चुन्नू मुन्नू, लीला शीला

मोहन सोहन, जाधव माधव

सब पैसेन्जर, सब पैसेन्जर

एक, दो – रेलगाड़ी पी…


छुक छुक, छुक छुक

छुक छुक, छुक छुक

बीच वाले स्टेशन बोलें

रूक रूक, रूक रूक

रूक रूक, रूक रूक

तड़क धड़क, लोहे की सड़क

यहां से वहां, वहां से यहां

छुक छूक…


फुलाए छाती पार कर जाती

बालू रेत, आलू के खेत

बाजरा धान, बुड्ढा किसान

हरा मैदान, मंदिर मकान,

चाय की दुकान


पुल पगडंडी, टीले पे झंडी

पानी की कुंड, पंछी का झुंड

झोपड़ी झाड़ी, खेती बाड़ी

बादल धुआ, मोठ कुंआ


कुंऐं के पीछे, बाग बगीचे

धोबी का घाट, मंगल की हाट

गांव का मेला, भीड़ झमेला

टूटी दीवार, टट्टू सवार

रेलगाड़ी पी…


धरमपुर करमपुर, करमपुर धरमपुर

मांडवा खांडवा, खांडवा मांडवा

रायपुर जयपुर, जयपुर रायपुर

तलेगांव मलेगांव, मलेगांव तलेगांव


वेल्लोर नेल्लोर, नेल्लोर वेल्लोर

शोलापुर कोल्हापुर, कोल्हापुर शोलापुर

उत्कल डिंडीगल, डिंडीगल उत्कल

कोरेगांव गोरेगांव, गोरेगांव कोरेगांव

मेमदाबाद अहमदाबाद, अहमदाबाद मेमदाबाद

बीच वाले स्टेशन बोलें

रूक रूक, रूक रूक


कोरेगांव गोरेगांव, गोरेगांव कोरेगांव

मेमदाबाद अदमदाबाद, अहमदाबाद मेमदाबाद

बीच वाले स्टेशन बोलें

रूक रूक, रूक रूक


नाव चली नानी की नाव चली

नाव चली

नानी की नाव चली

नीना के नानी की नाव चली

लम्बे सफ़र पेसामान घर से निकाले गये

नानी के घर से निकाले गये

इधर से उधर से निकाले गये

और नानी की नाव में डाले गये(क्या क्या डाले गये)

एक छड़ी, एक घड़ी

एक झाड़ू, एक लाडू

एक सन्दुक, एक बन्दुक

एक तलवार, एक सलवार

एक घोड़े की जीन

एक ढोलक, एक बीन

एक घोड़े की नाल

एक जीवर का जाल

एक लह्सुन, एक आलू

एक तोता, एक भालू

एक डोरा, एक डोरी

एक बोरा, एक बोरी

एक डंडा, एक झंडा

एक हंडा, एक अंडा

एक केला, एक आम

एक पक्का, एक कच्चा

और…

टोकरी में एक बिल्ली का बच्चा

(म्याऊँ म्याऊँ)


फिर एक मगर ने पीछा किया

नानी की नाव का पीछा किया

नीना के नानी की नाव का पीछा किया

(फिर क्या हुआ)


चुपके से, पीछे से

ऊपर से, नीचे से

एक एक सामान खींच लिया

एक बिल्ली का बच्चा

एक केला, एक आम

एक पक्का, एक कच्चा

एक अंडा, एक हंडा

एक झंडा, एक डंडा

एक बोरी, एक बोरा

एक डोरी एक डोरा

एक तोता, एक भालू

एक लह्सुन, एक आलू

एक जीवर का जाल

एक घोड़े की नाल

एक ढोलक, एक बीन

एक घोड़े की जीन

एक तलवार, एक सलवार

एक बन्दुक, एक सन्दुक

एक लाडू, एक साडू

एक छड़ी, एक घड़ी


(मगर नानी क्या कर रही थी)


नानी थी बिचारी बुड्ढी बहरी

नानी की नींद थी इतनी गहरी

इतनी गहरी (कित्ती गहरी)


नदिया से गहरी, दिन दोपहरी

रात की रानी, ठंडा पानी

गरम मसाला, पेट में ताला

साड़े सोला, पंद्रह एका पंद्रह

दूना तीस, तीया पैंतालिस

चौके साठ, पौना पच्चत्तर

छक्के नब्बे, साती पिचलन

आठी बीसा, नबर पतीसा

गले में रस्सा…

_________


Book: NANI KI NAAV

Author: Harindranath Chattopadhyay

Illustrator: Nirzara Verulkar


फिर एक मगर ने पीछा किया

नानी की नाव का पीछा किया

नीना की नानी की नाव का पीछा किया

फिर क्या हुआ?

फिर क्या-क्या हुआ नीना और उसकी नानी के साथ? क्या थी मगर की चाह? आओ हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय के शब्दों के पिटारे में चप्पू चलायें! निर्झरा वेरुलकर के दिलचस्प चित्रों से सजी यह किताब सभी को रास आएगी।

“Here’s some food for your mind.” — Hindustan Times

“The phonetic wordplay and the rhyme scheme make for an endearing read, overall.” — The Purple Pencil Project


हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय, सरोजिनी नायडू के छोटे भाई, केवल कवि ही नहीं थे। वह अभिनेता, गायक, चित्रकार, रंगकर्मी और गीतकार होने के साथ-साथ पहली लोकसभा के सांसद भी रहे। रबिन्द्रनाथ ठाकुर सहित पूरी दुनिया ने उनकी रचनाओं की सराहना की। उन्हें सन् 1973 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।