इमरान प्रतापगढ़ी को हिंदी और उर्दू में एक खास दर्जे का शायर माना जाता है और वह मौजूदा हालात पर बहुत ही सटीक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं अपनी मधुर आवाज के जरिए वह कई बार महफिले लूट लिया करते हैं! इमरान प्रतापगढ़ी हिंदी और उर्दू की इसी मिलीजुली जुबान के कारण जाने जाते हैं। यही वो जुबान है जिसने उनको ऐसी शख्सियत बना दिया जिसे सुनने के लिए हजारों की भीड़ जुट जाती है। उर्दू और हिंदी की जुगलबंदी के साथ इमरान ने मुशायरे की दुनिया को नई ऊंचाइयां दीं। नई पहचान बनाई। अपनी नज्मों से देश-विदेश में धाक जमाई। साहित्य के क्षेत्र पूरी तरह बंजर हो चुकी बेल्हा की जमीन से पहली बार ऐसा सितारा निकला जिसकी प्रतिभा को सलाम करते हुए सरकार ने प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार यश भारती से सम्मानित करने का फैसला किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ जिले का मान बढ़ा है बल्कि साहित्य-कला और संस्कृति के क्षेत्र में दशकों से बना खालीपन भी दूर हुआ है!


लोग कहते हैं इस शहर की पहचान हूं मैं,

ऐ मेरे गांव तेरी मिट्टी पे कुर्बान हूं मैं।

तेरी मासूम सी इस गोद ने पाला है मुझे,

ठोंकरे जब भी लगी तूने संभाला है मुझे।

मैं कहीं भी रहूं हर सांस यहां रहती है,

ये दयार वो है जहां पर मेरी मां रहती है।

इसकी खातिर तो वही छोटा सा इमरान हूं,

ऐ मेरे गांव तेरी मिट्टी पे कुर्बान हूं मैं!


_________________________________________


यही एहसास मुझमें सारा सारा दिन महकता है,

मुझे छूने को उसका मख़मली पल्लू सरकता है !

बुलाती है किसी की दालचीनी सी महक मुझको,

मेरा ही नाम ले-लेकर कोई कंगन खनकता है !!

सुबह में रात में और दोपहर में साथ रहती है,

कोई मासूम सी लड़की सफ़र में साथ रहती है

समय जब भागता है रात गहरी होने लगती है,

तो उसकी याद की शम्मा सुनहरी होने लगती है !

मेरी पलकों पे उसके ख़्वाब उगने लगते हैं जैसे ,

अजब ख़ुशबू से तर मेरी मसहरी होने लगती है !

मैं उठकर बैठता हूं और क़लम काग़ज़ उठाता हूं ,

मैं उस काग़ज़ पे अपनी याद का चेहरा बनाता हूं !!

उजाले चुभने लगते हैं मेरी आंखों को कमरे के,

क़लम को चूमता हूं और चराग़ों को बुझाता हूं !

मेरी यादों के इस उठते भंवर में साथ रहती है ,

कोई मासूम सी लड़की सफ़र में साथ रहती है 


इमरान प्रतापगढ़ी (उर्दू: محمد عمران خان) एक उर्दू और हिंदी भाषाओं के कवि हैं। इनका जन्म 6 अगस्त 1987 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ जिले मे हुआ था। इन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और ये 2019 मुरादाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से चुनाव भी लडे थे।