"कविता हर जगह है, और यह हमें अद्वितीय तरीकों से अपनी भावनाओं तक पहुंचने और समझने की अनुमति देती है।"

-रॉबर्ट फ्रॉस्टो

अपने जीवन के अनुभवों को हम कई प्रकार से लोगो तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं चाहे बोल कर या लिख कर या गा कर। कविता भी ऐसा ही एक माध्यम है जिसका प्रयोग कोई मनुष्य अपनी भावनाओं को अभिवयक्त करने के लिए करता है।  

लगभग 400 साल पहले की लिखित कविता मानव साहित्य का सबसे प्राचीन रिकॉर्ड है। संभावना है की कविता की ये जड़ें अतीत में और भी आगे तक पहुंचें ,उस समय तक जब साक्षरता विकसित तक नहीं हुई थी पर कविताओं को मौखिक परंपराओं में पारित किया गया था। समझने वाली बात यह है कि कविता मानव जाति के साथ इतने लंबे समय से चली आ रही है जो मानव अनुभूति भावनाओं पर एक मजबूत पकड़ का सुझाव देती है।  

कवि कौन है :

कवि होना एक शर्त है, पेशा नहीं।

 - रॉबर्ट ग्रेव्स

बात करें कवि की तो वे मनुष्य के जीवन के अंतरंग क्षणों को समझाने की शक्ति रखते हैं।हम ऐसा कह सकते हैं कि कवि अपनी भावनाओं को अवधारणात्मक रूप से एक कविता में डालने और आत्मा की गहरी बातों की व्याख्या करने की शक्ति रखते हैं। वे इसी तरह भावनाओं का एक ठोस भाषा में अनुवाद करते हैं जो मनुष्य के भीतर की स्थिति की प्रस्तुति करता है। 

कविताएँ किसी खास लोग या किसी खास समुदाय के लिए लिखी जा सकती हैं, या आम जनता और भविष्य के पाठकों के लिए लिखी जा सकती हैं, पर शैलियां अलग अलग प्रयोग की जाती हैं।  

 कवि अपनी कविताओं के ज़रिये लोगो तक सीधा संपर्क साधने का प्रयास करता है। हम अपनी स्थिति को वयक्त करने के लिए कई बार कविताएं लिखते हैं और एक कवि के रूप में खुद को ढाल लेते हैं।आपको बता दें लगभग दो दशक पहले। अमेरिकी कवियों की अकादमी ने अप्रैल को राष्ट्रीय कविता माह घोषित किया है।

कविताओं का हमारे मानसिक स्वस्थ्य पर प्रभाव

"कविता शक्तिशाली भावनाओं का स्वतःस्फूर्त अतिप्रवाह है: इसकी उत्पत्ति शांति में याद किए गए भाव से होती है।" 

-विलियम वर्ड्सवर्थ

ज़्यादातर लेखकों और चिकित्सकों ने यह माना है की कविता लिखना और पढ़ना विकास ,उपचार और परिवर्तन के लिए एक स्प्रिंगबोर्ड की तरह है। जब हम कोई अच्छी कविता पढ़ते या सुनते हैं तो हमे कभी कभी ऐसा भी महसूस होता है की कविता में हमारे ही जीवन को चित्रित किया गया हो। इससे हमे कवि के शब्दों में खुद के होने का अहसास हो जाता है जो हमे हमेशा के लिए बदलने में सक्षम है। या कभी वो घटनाएं जो हमारे साथ अतीत में घट चुकी हैं उनका भी रूपांतरित उल्लेख स्पष्ट रूप से देखने को मिल जाता है। 

आज के दौड़ते-भागते वक्त में जहां किसी के पास आपको कहने सुनने का वक्त नहीं , वही कविता एक ऐसा माध्यम है जिसका प्रयोग करके आप अपने मनोभावना को पूर्ण रूप से अभिव्यक्त कर सकते है और किसी और की तुलना में किसी सादे कागज पर उतार कर खुद को अच्छा महसूस करवा सकते हैं। ऐसा करना हमें मानसिक तोर पर स्वास्थ्य रखता है और मुख्‍यत: अवसाद से बहार निकालने में मदद करता है। कई अध्ययनों से यह भी स्पष्ट हो चुका है कि कविता हमारे मस्तिष्क को सकारात्मकता प्रदान करती है।

कविता मस्तिष्क के कुछ हिस्सों को भावना और स्मृति से बांधती है, और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करती है, और साथ-साथ आत्म-प्रतिबिंब को प्रोत्साहित करने में महत्तत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

कविता पढ़ना भावनाओं को व्यक्त करने के लिए उपयुक्त है और शायद यही कारण है कि यह युगों से चिकित्सा के रूप में इतना लोकप्रिय रहा है | 

कविता चिकित्सा:

हममें से बहुत से लोग समय-समय पर क्रोधित, निराश, उदास या डरा हुआ महसूस करते हैं। हालाँकि, ये भावनाएँ अच्छी नहीं होती हैं, हम अक्सर इन्हें अपने अंदर बंद करके रखते हैं। पर कविता लिखना और पढ़ना हमें इन भावनाओं को बाहर निकालने और उन्हें बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है। अगर आप उदास हैं तो उदास कविता ही पढ़ना पसंद करते हैं और अगर खुश है तो ऐसी कविताओं को पढ़ने का प्रयास करते हैं जो उस वक्त में आपको और ख़ुशी दें।आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनोवैज्ञानिकों, मनोचिकित्सकों, सहित सैकड़ों पेशेवरों द्वारा कविता चिकित्सा का अभ्यास किया जाता है। बात करें इसके दृष्टिकोण की उपयोग की तो यह कई जगह पर सफल रहा है।

  

कविता चिकित्सा का उपयोग आत्माघाती विचारधारा, मानसिक अस्वस्थता, दु:ख सहित कई गंभीर चिंताओं के लिए उपचार के दृष्टिकोण से उपयोग किया गया है।

कई खोजों से यह भी पता चलता है कि कविता चिकित्सा ज़्यादातर उपचार प्रक्रिया का एक लाभकारी हिस्सा है। कई अध्ययन भी डिप्रेशन या अवसाद के उपचार के लिए कविता चिकित्सा का पूर्ण रूप से समर्थन किया है , क्योंकि यह बार-बार अवसादग्रस्त लक्षणों को दूर करने, आत्म-सम्मान और आत्म-समझ में सुधार करने और भावनाओं की अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए दिखाया गया है। शोधकर्ताओं ने एक लाइलाज बीमारी के निदान वाले लोगों में चिंता और संकट को कम करने के लिए कविता चिकित्सा की क्षमता का भी प्रदर्शन किया है।