हिंदी साहित्यकारों में आपसी मित्रता का एक विशेष आयाम रहा है. मिलना जुलना, हंसी मजाक और साथ में पढ़ना लिखना. आज हम ऐसे तीन साहित्यकारों की मित्रता पर बात करेंगे.

अज्ञेय, रामवचन राय, और फणीश्वरनाथ रेणु की तिकड़ी बड़ी ही दिलचस्प रही है. तीनो में साहित्यचर्चा, सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे, सरकारी नीतियों और राजनीति पर चर्चा व बहस चलती रही थी. 

रेनू आवास में जमती थी साहित्यकारों की महफ़िल :-राजेंद्र नगर स्थित रेणु के क्वार्टर में आये दिन लेखक , कवि व साहित्यकारों का जमावड़ा होता था. इस जमावड़े में अक्सर दिख जाया करते थे: अज्ञेय व रामवचन राय दिख जाते थे. देर रात हंसी ठहाओ की आवाज गूंजती रहती थी.  

लोक चर्चाओं के अनुसार अज्ञेय हमेशा रेनू को खाने पीने पर ज्यादा ध्यान देने के लिए कहा करते थे. अज्ञेय कहते थे कि  दुबला पतला बीमार आदमी क्रांतिकारी भी हो सकता है ? अरे भाई शरीर में ताकत रहेगी, तभी कोई संघर्ष कर सकता है। अज्ञेय कहते थे जब रेनू को ठीक से जाना तो पता चला कि रेनू स्वभाव से क्रांतिकारी है।

चाय/कॉफी के पैसे के लिए होती थी बहस :- रेनू जी कि पत्नी लतिका जी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रेनू जी मिलनसार व्यक्तित्व के थे. वो अपने मिलने वालों को खिलाने पिलाने में हमेशा आगे रहते थे. जब कॉफी हाउस पर साहित्यकारों की मंडली सजती थी तो रेनू जी चाय/कॉफी के पैसे किसी को भी नहीं देने देते थे.

लतिका जी के अनुसार जी से बहुत प्रभावित थे. वो (रामवचन राय) तो रेनू के हनुमान थे . रामवचन राय कहते थे की रेनू जी जैसा गप्पी इंसान उन्होंने कभी नहीं देखा, रेनू जी के साथ होने पर वक्त का पता ही नहीं चल पाता है. घंटो बीत जाने पर भी ऐसा लगता है मानो बस अभी कुछ ही मिनट हुए हों. रेनू जी में गज़ब की वाकपटुता थी. उनको सुनते हुए "वास्तविकता और कल्पना का निर्धारण करना बड़ा मुश्किल होता था.