नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अनुसार, भारत में व्यक्ति औसतन 10 किताबें सालभर में पढ़ता है। जबकि भारत बड़े पुस्तक बाजार वाले देशों में जैसे कि संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, जापान और चीन के साथ सम्मिलित है। 2019 में भारत के प्रकाशन उद्योग का मूल्य 500 अरब रुपये से भी अधिक था। नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा 2019 में किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, 25% भारतीय आबादी किताबें अवकाश, शिक्षा और जानकारी के लिए पढ़ती है। राष्ट्रीय सैंपल सर्वेक्षण संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में आज भी केवल 3% आबादी ही अंग्रेजी में किताबें पढ़ती है, जबकि अधिकांश जनसंख्या क्षेत्रीय भाषा में किताबें पढ़ना पसंद करती है। किस देश के लोग किताबें पढ़ने मे अधिक समय बिताते हैं या रुचि रखते हैं, इस विषय पर एनपीओ वर्ल्ड कल्चर स्कोर इंडेक्स के द्वारा 30 प्रमुख देशों का एक सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें भारत शीर्ष स्थान पर आया। इस रैंकिंग के अनुसार, भारत में लोग एक हफ्ते में 10.4 घंटे किताबें पढ़ते हैं। आज भी भारतीय पुस्तक उद्योग में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या काफी कम है। प्रकाशित पुस्तकों में पुरुषों का योगदान 70% है ,जबकी वही महिलाओ का केवल 30% है। अमेज़न इंडिया के द्वारा किये गये एक अध्ययनन से यह ज्ञात होता है कि सबसे अधिक पाठकों की संख्या वाले शहर दिल्ली एनसीआर, मुंबई तथा बंगलौर है। कोविद-19 महामारी के कारण शिक्षा प्रणाली में अहम बदलाव आया है। इसके कारण, ऑफलाइन से ऑनलाइन शिक्षण को काफी प्रोत्साहन मिला है। जिससे डिजिटल सामग्री का उपयोग काफी बढ़ गया है। एक ओर ये फायदेमंद है, वहीं दूसरी ओर सभी महत्वपूर्ण सामग्रियों की आसानी से उपलब्धता ने किताबों को पढ़ने की जरूरत को कम कर दिया है। कहीं ना कहीं, यह भी एक कारण है कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली के छात्रों में किताबों को पढ़ने की प्रवृत्ति कम होती जा रही है, रुचि घटती जा रही है।

साक्षरता दर के मामले में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है, 2011 में साक्षरता दर 74.07% थी, जो कि 2022 में बढ़कर 77.70% हो गई है।

यह आंकड़े दर्शाते हैं कि भारत में पाठकों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। किन्तु आज भी बहुत से लोग साक्षर होने के बावजूद भी पुस्तकों को पढ़ने में रुचि नहीं रखते, इसके अनेक कारण हो सकते हैं। जैसे कि रुचि का न होना, व्यस्त होना, वित्तीय संकट आदि तथा आजकल के युवाओं के मध्य प्रचलित सबसे नई टर्म "इतना कौन पढ़ेगा" आधुनिकीकरण ने चीजों को आसान तथा आरामदायक बना दिया है। आज हर व्यक्ति सभी चीजों को जल्दी करना चाहता है। इस भागदौड़ में लोग नए-नए रास्ते खोज रहे हैं ताकि सभी काम और भी अधिक शीघ्रता से किया जा सके । रील्स, लघु वीडियो आजकल युवाओं में काफी प्रचलित हो रहे है तथा इनके कारण पुस्तकें पढ़ने वालों की संख्या कम होती जा रही है। इन सभी के अतिरिक्त, ई-बुक बाजार, भारत में बेहद विकसित हो रहा है। 2024 में 236 मिलियन डॉलर का राजस्व उत्पन्न करने का अनुमान है। ई-बुक की लोकप्रियता के अनेक कारण हैं, उनमें से एक, लगभग सभी किताबों का ऑनलाइन मिल जाना तथा कम दामों पर मिल जाना आदि है। सभी लेखन शैलियों में काल्पनिक पुस्तकें भारत में सबसे अधिक पढ़ी जाती हैं।

भारत देश की भूमि पर कई महान लेखकों ने जन्म लिया। जिन्होंने अपने लेख (कहानियां, कविताएं, उपन्यास आदि) से समाज में संस्कृति, प्रेम, प्रकृति आदि महत्वपूर्ण विषयों को अपने-अपने अनुसार लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया है। 

प्राचीन काल में बाल्मीकि तथा वेद व्यास द्वारा रचित "रामायण" तथा "महाभारत" महाकाव्य, जिसने मनुष्य जीवन के मूल्यों, नैतिकता के महत्व को प्रगट किया है। 20वीं शताब्दी में मुंशी प्रेमचंद, रवींद्रनाथ टैगोर, महादेवी वर्मा, सुमित्रानंदन पंत, आदि जैसे प्रमुख लेखकों ने राजनीति तथा सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। 

आज के समय में, चेतन भगत, अनुपम चोपड़ा, अमिश त्रिपाठी आदि प्रशिद्ध लेखक जो आज की समस्याएं तथा संघर्ष आदि महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आते हैं। 

भारतीय संविधान में केवल 22 भाषाओं को मान्यता दी गई है, लेकिन भारत में लगभग 453 भाषाएं बोली जाती हैं। जैसे हर कोस पर पानी बदलता है, वैसे ही भारत में हर चार कोस पर भाषा बदलती है। भारत में भाषाओं के संबंध में एक प्रसिद्ध कहावत है, "कोस कोस पर बदले पानी, चार कोस पर वाणी"।

इतनी भाषाएं और उनमें लिखी साहित्य, भारतीय साहित्य को और भी अधिक समृद्ध करती हैं। लेकिन आज के इस आधुनिक युग में, जहाँ मानव प्रगति की ओर निरंतर अग्रसर है, नए-नए तकनीकों के माध्यम से अपने जीवन को आसान और आरामदायक बनाने में लगा हुआ है, फिर भी लोग इस दौड़ में फँसे हुए हैं। सबको सब कुछ जल्दी पाने की होड़ है, और इस दौड़ में किताबें कहीं छूट सी रही हैं।

Data Research is done by Rachiyeta Vaishnav (Content Writer at Kavishala).

Article Copyright © Kavishala