साइकिल सबसे सस्ता साधन

यह ग़रीब का पुष्पक वाहन

पर्यावरण सुरक्षित इससे

घूमो चाहे लाओ राशन


मज़दूरों की प्रिय सवारी

हर मोटर गाड़ी पर भारी

यह व्यायाम मुफ़्त का प्यारे

आओ इससे कर लो यारी


यह जीवन की राह दिखाती

सबको मंज़िल पर पहुँचाती

एक बार जो चलने लगती

चलती जाती चलती जाती

[डाॅ. मालविका हरिओम]




Art by Sudarsan Pattnaik