मई का आग लगाता हुआ महीना था

घटा ने मुझ से मिरा आफ़्ताब छीना था

रफ़ीआ शबनम आबिदी

बहुत गर्मी पड़ी अब के बरस भी मई

और जून मुश्किल में जिया है

शम्स तबरेज़ी

शहर क्या देखें कि हर मंज़र में जाले पड़ गए

ऐसी गर्मी है कि पीले फूल काले पड़ गए

राहत इंदौरी

शदीद गर्मी में कैसे निकले वो फूल-चेहरा

सो अपने रस्ते में धूप दीवार हो रही है

शकील जमाली

गर्मी सी ये गर्मी है

माँग रहे हैं लोग पनाह

उबैद सिद्दीक़ी

गर्मियों भर मिरे कमरे में पड़ा रहता है

देख कर रुख़ मुझे सूरज का ये घर लेना था

ग़ुलाम मुर्तज़ा राही