वैश्विक भाषा-शिक्षा विमर्शों में भाषिक-सांस्कृतिक-सामाजिक न्याय की बात की जा रही है। देशज भाषाओं के समाजों-बच्चों पर वर्चस्ववादी भाषाएँ थोपना उनके साथ गंभीर भाषिक अन्याय करना है, उन्हें कुंठित व दुर्बल करना है। अपनी भाषा बोलने-बरतने वाले समाज को अंग्रेज़ी की ओर धकेलना अपराध है।
— राहुल देव Rahul Dev (@rahuldev2) March 16, 2021
भाषा की सतही हिंदी समझ इसपर इठलाती है कि अंग्रेज़ी शब्दकोश में चंद देशी शब्द ले लिए जाते हैं। यह नहीं देखती कि दूसरी भाषाओं के भी लिए जाते हैं। हर जीवंत भाषा संकर होती है। किंतु अंग्रेज़ी अपने शब्दों को बाहरी शब्दों से विस्थापित नहीं करती। जो नहीं हैं वे लेकर अपना भंडार बढ़ाती है
— राहुल देव Rahul Dev (@rahuldev2) March 16, 2021
यह धनात्मक (additive) तरीका है। हम अपने पुराने-परिचित-सरल शब्दों को अंग्रेज़ी शब्दों से विस्थापित कर रहे हैं। स्टूडेंट छात्र को विस्थापित करता है, टीचर शिक्षक को, रूम कमरे को। यह ऋणात्मक (subtractive) तरीका है। एक शब्दभंडार बढ़ाता है दूसरा घटाता है। अखबार रोज़ घटा रहे हैं।
— राहुल देव Rahul Dev (@rahuldev2) March 16, 2021
लोग अक्सर अर्थ और व्याख्या, शब्दार्थ और भावार्थ में अंतर नहीं करते। एक ही समझते हैं। शास्त्रों के साथ तो यह बहुधा होता है। अर्थ सामान्यतः एक ही होता है संदर्भ के अनुसार। वह वस्तुपरक होता है। व्याख्या व्यक्तिपरक, व्यक्तिगत, विविध और संदर्भ-प्रसंग के अनुसार परिवर्तनीय होती है।
— राहुल देव Rahul Dev (@rahuldev2) March 15, 2021
Generally, people mistake interpretation for meaning. Scriptures suffer hugely because of this. Personal, stretched & sometimes far-fetched interpretations are passed off & accepted as meaning. We must be able to distinguish between the two.
— राहुल देव Rahul Dev (@rahuldev2) March 15, 2021
अगले तीरों के आने तक इस ग़ज़ल का लुत्फ़ लें:
“रेंट लॉ का ग़म करें या बिल ऑफ इन्कम टैक्स का?
क्या करें अपना नहीं है सेंस राइट नाओ-अ-डेज़।
..डार्कनेस छाया हुआ है हिंद में चारों तरफ़
नाम की भी है नहीं बाक़ी न लाइट नाओ-अ-डेज़।”
अयोध्या प्रसाद खत्री (१८५७-१९०५) द्वारा १८८७ में लिखी।
— राहुल देव Rahul Dev (@rahuldev2) March 15, 2021
अयोध्या प्रसाद जी १९वीं सदी में खड़ी बोली हिंदी के सबसे बड़े योद्धाओं में अग्रणी थे। भारतेंदु खड़ी बोली को गद्य की भाषा तो बना रहे थे लेकिन कविता ब्रजभाषा में ही करते थे। हिंदी को पद्य के अयोग्य मानते थे। खत्री ने खड़ी बोली हिंदी में पद्य का ज़बर्दस्त आंदोलन चलाया। स्वीकृत कराया।
— राहुल देव Rahul Dev (@rahuldev2) March 15, 2021
