1992 में आज के ही दिन राही साहब हमारे बीच नहीं रहे थे। राही साहब सभी किताबें पढ़नी चाहिए। सीन -75, कटरा बी. आरज़ू, हिम्मत जौनपुरी, नीम का पेड़, आधा गाँव और भी कई।
चाहे महाभारत का 'मैं समय हूँ' हो या माता श्री पिता श्री जैसे शब्द। ये सब हमें देने वाले राही साहब हैं।
राही साहब गाज़ीपुर के थे। अब भी जब गाज़ीपुर जाता हूँ, लंका बस स्टैंड से गुजरते हुए या फिर स्टेशन पर खड़े होकर सोचता हूँ कि यह वही हवा है जिसमें राही साहब ने सांस ली थी। यहीं से उन्होंने बस और ट्रेन ली होगी।
राही साहब से कभी मिलना नहीं हुआ क्योंकि जबतक पढ़ने का शऊर आता तब तक वो जा चुके थे। उनके बहुत एहसान है मुझपर। एक लेखक ही ये काम कर सकता है। जो मरने के बाद भी एहसान चढ़ा पाए।
राही साहब अगर कोई दूसरी दुनिया है तो कभी ज़रूर आपसे मुलाक़ात होगी।
दिव्य प्रकाश दुबे
आप ही के शहर गाज़ीपुर का एक लड़का जो लिखने का क ख सीख रहा है।
(From @authordivyaprakash's Instagram)
