सभी के दीप सुंदर हैं हमारे क्या तुम्हारे क्या

उजाला हर तरफ़ है इस किनारे उस किनारे क्या

[हफ़ीज़ बनारसी]


सात संदूक़ों में भर कर दफ़्न कर दो नफ़रतें

आज इंसाँ को मोहब्बत की ज़रूरत है बहुत

[बशीर बद्र]


जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है

जंग क्या मसअलों का हल देगी

[साहिर लुधियानवी]


'हफ़ीज़' अपनी बोली मोहब्बत की बोली

न उर्दू न हिन्दी न हिन्दोस्तानी

[हफ़ीज़ जालंधरी]


इक शजर ऐसा मोहब्बत का लगाया जाए

जिस का हम-साए के आँगन में भी साया जाए

[ज़फर ज़ैदी]


अजीब दर्द का रिश्ता है सारी दुनिया में

कहीं हो जलता मकाँ अपना घर लगे है मुझे

[मलिकज़ादा मंज़ूर अहमद]


अम्न था प्यार था मोहब्बत था

रंग था नूर था नवा था फ़िराक़

[हबीब जालिब]


रहे तज़्किरे अम्न के आश्ती के

मगर बस्तियों पर बरसते रहे बम

[अनवर शऊर]


जंग का शोर भी कुछ देर तो थम सकता है

फिर से इक अम्न की अफ़्वाह उड़ा दी जाए

[शाहिद कमाल]


अम्न हर शख़्स की ज़रूरत है

इस लिए अम्न से मोहब्बत है


अम्न का क़त्ल हो गया जब से

शहर अब बद-हवास रहता है

[साबिर शाह साबिर]


धूप के साए में चुप साधे हुए

कर रहे हो अम्न का एलान क्या

[आदिल हयात]