अन्ना आंदोलन, जय प्रकाश आंदोलन जिनका कवियों ने खुलकर समर्थन किया फिर किसान आंदोलन के साथ कवि क्यों नहीं आ रहे?
किसानों के समर्थन में अब तक एक भी कवि सम्मेलन नहीं?आखिर क्यों?
हमेशा से कवि और लेखक देश और समाज को विशेष वर्ग होता जिसने समाज के हर मुद्दे और समस्या पर आवाज उठायी है! देश की स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर अंदरूनी लड़ाइयों में कवियों और लेखको की अहम् भूमिका रही है! कविशाला टॉक के छठवें सीजन के तीसरे सत्र में अंकुर मिश्रा ने देश के प्रतिष्ठित हास्य कवि और व्यंगकार पंकज प्रसून ने बातचीत की और अनेक अहम् मुद्दों पर विचार विमर्श किया! पंकज प्रसून ने कहा, 'आज की जो कवियों और लेखकों आवाज है उसको देखते हुए लगता है कहीं गोपाल दास नीरज जी की 'मानव होना भाग्य है, कवि होना सौभाग्य' पंक्ति मानव होना भाग्य है, कवि होना दुर्भाग्य' में न बदल जाये! किसानो की समस्या सबसे अहम् समस्या है और देश के हर मुद्दों पर आवाज उठाने वाले कवि और लेखक शांत हैं! किसी भी कवि या लेखक में क्या इतनी समझ नहीं है की इन मुद्दों पर उनको आवाज उठानी चाहिए?'दुष्यंत कुमार और दिनकर से लेकर सभी ने देश की हर समस्या पर सवाल उठाया है और जन आंदलनों का हिस्सा बनकर जनता की आवाज उठायी है! कविशाला टॉक में पंकज प्रसून ने कहा की आज के कवि लेखक राजनैतिक दलों के संवाददाता बनते चले जा रहे है जो की देश के लिए बड़ी समस्या है!
