देश के विकासशील से विकसित बनाने का सिलसिला अब शेर और शायरी से शुरू हो चुका है, देश में किसी भी लड़ाई को लड़ने के लिए सरकार से लेकर विपक्ष तक सभी दोहा, चौपाई, शेर, शायरी का प्रयोग करने में पीछे नहीं रह रहे! देश के प्रधानमंत्री से लेकर विपक्ष के नेता राहुल गाँधी, शशि थरूर सभी लोग कविताओं के माध्यम से लड़ाई लड़ रहे है!

सही भी है कोरोना काल में आपस में मिलना सही भी नहीं है और कविता से अच्छा कोई माध्यम हो नहीं सकता अपनी बात को आगे तक पहुचाने के लिए!

प्रधानतमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में कबीर और रामचरित मानस की पंक्तियों का प्रयोग किया:

पकी खेती देखि के, गरब किया किसान! अजहुं झोला बहुत है, घर आवै तब जान!!

- कबीर दास

रिपु रुज पावक पाप प्रभु अहि गनिअ न छोट करि!

[भावार्थ: शत्रु, रोग, अग्नि, पाप, स्वामी और सर्प को छोटा करके नहीं समझना चाहिए!]

वहीं इन पंक्तियों का जबाब देते हुए शशि थरूर ने लिखा:

"पकी खेती देखिके गरब किया किसान" बस इतना कह कर चले गए..इतने बड़े विद्वान !