सूर समर करनी करहिं कहि न जनावहिं आपु।

बिद्यमान रन पाइ रिपु कायर कथहिं प्रतापु।

-तुलसीदास


आवत ही हरषै नहीं नैनन नहीं सनेह।

तुलसी तहां न जाइये कंचन बरसे मेह।

-तुलसीदास

गोस्वामी तुलसीदास

32 दांतो के साथ जन्म लेने वाले, भारत के महान कवियों ,संगीतकारों तथा महान संतों में से एक, हिंदी कवी संत तुलसीदास जिन्होंने अपने जीवन काल में अनेको रचनाएं की हैं , परन्तु मुख्यतः अपनी सुप्रसिद्ध रचना रामचरितमानस के लेखक के रूप में विश्व भर में जाने जाते हैं। बात करें रामचरितमानस की तो ये महाकाव्य, भागवान श्री राम के जीवन पर आधारित है,उनके बालपन से उनके पुरे जीवन काल की सभी घटनाओ को इसमें समावेश हैं। अखिल ब्रह्माण्ड के स्वामी हरि नारायण भगवान के अवतार श्री राम, रामचरितमानस के नायक हैं। भाषा शैली की बात करें तो रामचरितमानस अवधी भाषा में रचित ग्रन्थ है। हनुमान प्रसाद पोद्दार जो गीताप्रेस गोरखपुर के संपादक हैं ,उनके अनुसार रामचरितमानस को लिखने में गोस्वामी तुलसीदास जी को 2  वर्ष 7  माह 26  दिन का समय लगा था और उन्होंने इसे संवत् 1633 (1576 ईस्वी) के मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष में राम विवाह के दिन पूर्ण किया था। तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के साथ-साथ हनुमान चालीसा की भी रचना की है।  

रामचरितमानस में 7 काण्ड हैं | इन सात काण्डों के नाम हैं - बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, अरण्यकाण्ड, किष्किन्धाकाण्ड, सुन्दरकाण्ड, लंकाकाण्ड और उत्तरकाण्ड। छन्दों की संख्या के अनुसार देखा जाए तो बालकाण्ड और किष्किन्धाकाण्ड क्रमशः सबसे बड़े और छोटे काण्ड हैं। अपने ग्रन्थ में तुलसीदास जी ने अवधी के अलंकारों का बहुत ही सुन्दर तरीके से  प्रयोग किया है विशेषकर अनुप्रास अलंकार का।  रामचरितमानस में प्रत्येक हिंदू की अनन्य आस्था है और इसे हिन्दुओं का पवित्र ग्रन्थ माना जाता है।


महाकाव्य रामचरितमानस सार 



बालकाण्ड 

अयोध्या नगरी के राजा दशरथ की तीन पत्नीयां थी कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा |राजा दशरथ का राज्य अयोध्या पूर्ण रूप से खुश था कमी थी तो अयोध्या के राजकुमार की।  


संतान प्राप्ति के लिए राजा दशरथ ने अपने गुरु श्री वशिष्ठ की आज्ञा से,ऋंगी ऋषि द्वारा पुत्रकामेष्टि यज्ञ करवाया । भक्ति से भरपूर आहुतियाँ पाकर अग्निदेव बहुत खुश हुए और आर्शीवाद क्र रूप में खीर दिया। जिसे राजा दशरथ की पत्नियों  ने आपस में बाँट लिया और फलस्वरूप उन्हें चार पुत्रों की प्राप्ति हुई।  

कौशल्या के गर्भ से राम का जो सबसे बड़े पुत्र हुए उनके बाद कैकेयी के गर्भ से भरत का तथा सुमित्रा के गर्भ से लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ 

   

चारों राजकुमार शिक्षा ग्रहण करने के लिए आश्रम गए और वहाँ से अपनी पूर्ण शिक्षा ग्रहण की।  


ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांग कर अपने साथ ले गये ,ताकि वे आश्रम की राक्षसों से रक्षा कर सकें।जिसके बाद राम ने तारका और सुबाहु जैसे राक्षसों का वध किया वहीं उनके अनुज लक्ष्मण ने राक्षसों की सारी सेना का संहार कर डाला।अपने कुशलता से अपने कार्यों को संपन्न करने के बाद ,दोनों राजकुमार विश्वामित्र के साथ उनकी नगरी मिथिला आ गए जहाँ  से महर्षि विश्वामित्र को  धनुषयज्ञ हेतु राजा जनक ने निमंत्रण भेजा था। 

जनकपुर जाते हुए रास्ते में राम ने गौतम मुनि की पत्नी अहल्या का उद्धार किया।मिथिला में राजा जनक की पुत्री सीता जो जनक नंदनी जानकी के नाम से भी जानी जाती  हैं , का स्वयंवर का भी आयोजन था। जनकपुर के राजा जनक ने प्रतिज्ञा ली थी की वे अपनी पुत्री का विवाह उसी से करेंगे जो कोई शिवधनुष तोड़ देगा,वो शिवधनुष जिसके साथ बचपन में जानकी खेला करती थीं।   राजकुमार राम ने उस शिवधनुष को तोर दिया और जनकप्रतिज्ञा को पूर्ण करते हुए राजकुमारी सीता से विवाह किया।  

उनके साथ- साथ गुरु वशिष्ठ ने भरत का विवाह माण्डवी से, लक्ष्मण का उर्मिला से और शत्रुघ्न का विवाह श्रुतकीर्ति से करवा दिया।  


अयोध्याकाण्ड

अपने चारो पुत्रों के विवाह के कुछ समय बाद ही दशरथ ने अपने सबसे बड़े पुत्र श्री राम का राज्य अभिषेक करने का सोचा।  परन्तु श्री राम का जन्म रावण का वध करने को हुआ था, अगर उन्हें राजा बना दिया जाता तो ये कार्य अधूरा रह जाता जिसके बाद देवताओं द्वारा कैकेयी  की दासी मंठरा का मन फेर दिया गया और उसके द्वारा कैकेयी के मन में ईर्ष्या का भाव उत्प्पन्न करवा दिया गया।  

जिसके बाद कैकेयी कोप भवन में चली गयीं।कहा जाता है की रानी कैकेयी राजा दशरथ की सबसे प्रिये रानी थी ,जब भी वे राजा से नाराज होती थी वे उसी भवन में चली जाती थीं। जब राजा दशरथ उन्हें मनाने आये तो रानी कैकेयी ने उनसे 3 वरदान मांगे पहला की कैकेयी के गर्भ से जन्मे पुत्र भरत को राजा बनाया जाए  और दूसरा राम को चौदह वर्षों के लिये वनवास में भेज दिया जाए ।


जिसके बाद अपने माता पिता का वचन मानते हुए राम बिना कोई प्रश्न किये वन को चले गये उनके साथ-साथ के साथ उनकी पत्नी सीता और अनुज लक्ष्मण भी वन चले गए। ऋंगवेरपुर में निषादराज गुह ने तीनों की बहुत सेवा की। केवट ने तीनों को गंगा नदी के पार उतारा गंगा पार करने के बाद प्रयाग पहुँच कर राम ने भरद्वाज मुनि से भेंट की। वहाँ से राम बाल्मीकि ऋषि के आश्रम पहुँचे।बाल्मीकि से हुई मन्त्रणा के अनुसार राम, सीता और लक्ष्मण चित्रकूट में निवास करने लगे।  

उधर अयोध्या में पुत्र के वियोग के कारण राजा दशरथ का स्वर्गवास हो गया। जिसके उपरान्त वशिष्ठ ने भरत और शत्रुघ्न को उनके ननिहाल से अयोध्या बुलवा लिया।

अयोध्या आने के बाद जब कुमार भरत को सारी जानकारी मिली तब उन्होंने अपनी माता कैकेयी को खूब खरी-खोटी सुनाई।और गुरुओं के कहे अनुसार अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। और अयोध्या  के सभी मंत्रियों और गुरुओं के साथ राम को वापिस लाने चित्रकूट प्रस्थान कर लिया।रानी कैकई को भी अपनी करनी पर अत्यंत पश्चाताप हुआ और राम के समक्ष जा कर उन्होंने अपने सारे वरदान वापिस लिए।अपने कुल की मर्यादा और पिता के वचन के हेतु राम ने वापिस आने को मन कर दिया और भरत द्वारा दिए अयोध्या के  प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। जिसके बाद भरत अपने स्नेही जनों के साथ राम की पादुका को अपने सर पर सम्मान सहित रख कर वापस अयोध्या आ गये।जहाँ  उन्होंने राम की पादुका को ही राज सिंहासन पर विराजित कर दिया और पुरे 14 वर्ष तक स्वयं भी एक वनवासी का जीवन व्यतीत किया और नन्दिग्राम में रहने लगे।


अरण्यकाण्ड

कुछ समय उपरान्त राम चित्रकूट छोड़ कर भ्रमण करने का निश्चय किया और अत्रि ऋषि के आश्रम पहुंचे।जहाँ अत्रि ने राम की स्तुति की और उनकी पत्नी अनसूया ने सीता को पातिव्रत धर्म के महत्त्व बताये और सीता को आभूषण और साड़ी भेंट की । वहां से फिर राम ने आगे प्रस्थान किया और शरभंग मुनि से भेंट की जो केवल राम के दर्शन की कामना से वहां निवास कर रहे थे। राम के दर्शनों की अपनी अभिलाषा की पूर्ति के पश्चात उन्होंने योगाग्नि से अपने शरीर को जला डाला और ब्रह्मलोक को गमन किया। और आगे बढ़ने पर राम को स्थान स्थान पर हड्डियों के ढेर दिखाई पड़े जिनके विषय में मुनियों ने राम को बताया कि राक्षसों ने अनेक मुनियों को खा डाला है और उन्हीं मुनियों की हड्डियां हैं। इस पर राम ने प्रतिज्ञा की कि वे समस्त राक्षसों का वध करके पृथ्वी को राक्षस विहीन कर देंगे। राम और आगे बढ़े और पथ में सुतीक्ष्ण, अगस्त्य आदि ऋषियों से भेंट करते हुये दण्डक वन में प्रवेश किया जहां पर उनकी भेंट जटायु से हुई। इसके पश्चात राम ने पंचवटी को अपना निवास स्थान बनाया और वहां अपने वनवास के बचे दिन व्यतीत करने का निर्णय किया।


किष्किन्धाकाण्ड

पंचवटी में रावण की बहन शूर्पणखा राम के सौन्दर्य चेहरे पर मोहित होकर उनके पास भेष बदल कर विवाह का प्रस्ताव लेकर चली गई। जिसे राम ने यह कह कर अस्वीकार कर दिया की वे अपनी पत्नी सीता के साथ हैं और एकपत्नीव्रती हैं और शूर्पणखा को लक्ष्मण के पास उनसे निवेदन करने को कहा ,जिसे लक्ष्मण ने भी अस्वीकार कर दिया। जिसके बाद शूर्पणखा ने क्रोध में आकर सीता पर हमला कर दिया जिस पर लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी। 

शूर्पणखा अपनी कटी नाक लेकर बिलकते हुये अपने भाई खर-दूषण से सहायता मांगने गई जो अपनी सेना के साथ लड़ने के लिये पंचवटी आ गया। युद्ध में राम ने खर-दूषण और उसकी सेना का संहार कर डाला।जिसके बाद शूर्पणखा ने जाकर अपने भाई लंकापति रावण को सब बताया और सीता की सुंदरता का वर्णन किया जिसके बाद रावण ने सीता को उठाने का पूरा षड्यंत्र रचा ,मारीच को स्वर्णमृग बना कर भेजा जिसकी छाल की मांग सीता ने राम से की।लक्ष्मण को सीता के रक्षा की आज्ञा दे कर राम स्वर्णमृग रूपी मारीच को मारने के लिये उसके पीछे चले गये। मारीच राम के हाथों मारा गया पर मरते मरते मारीच ने राम की आवाज बना कर 'हे लक्ष्मण' का क्रन्दन किया जिसे सुन कर सीता ने आशंकावश होकर लक्ष्मण को राम के पास भेज दिया। लक्ष्मण के जाने के बाद अकेली सीता का रावण ने छलपूर्वक हरण कर लिया और अपने साथ लंका ले गया। रास्ते में जटायु ने सीता की रक्षा के लिये रावण से युद्ध किया और रावण ने उसके पंखों को काटकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया कर दिया।

सीता को कुटी में न पा कर राम बहुत उदास हो गए और विलाप करने लगे।  इधर-उधर सीता को खोजने लगे तभी उन्हें गंभीर हालत में जमीन पर जताउ पड़े मिले ,जिन्होंने राम और लक्ष्मण के समक्ष सम्पूर्ण घटना का वर्णन किया और बताया की रावण सीता को अपने साथ दच्छिन दिशा की और ले गया है इतना कहते ही अपने प्राण त्याग दिए। उनका अंतिम संस्कार करने का बाद वह सघन वन की और आगे बढे जहाँ वे सबरी के आश्रम पहुंचे और उनके दिए झूठे बेर ग्रहण किये। सबरी ने उन्हें सुग्रीव के बारे में बताया जिसे ढूंढने राम आगे बढे।  


वन में आगे बढ़ते हुए श्री राम ऋष्यमूक पर्वत के पास आ पहुंचे जहाँ , सुग्रीव अपने मंत्रीओ के साथ रहता था। सुग्रीव को लगा की उसके बड़े भाई बाली ने ही उन दोनों को उस पर घात करने के लिए भेजा है ,इसका पता करने के लिए उसने हनुमान को ब्राह्मण के रूप में भेजा। हनुमान को जब यह पता चला की वो श्री राम हैं तब उन्होंने सुग्रीव से उनकी मित्रता करवा दी। जिसके बाद श्री राम ने सुग्रीव की उसका राज पाठ वापिस दिलाने में सहायता की।  इसके उपरान्त सुग्रीव ने राम की सहायता के लिए वानरों को सीता की खोज के लिए भेजा।जहाँ वानरों की भेट सम्पाती से हुई जिसने वानरों को बताया कि रावण ने सीता को लंका की अशोकवाटिका में रखा है। जाम्बवन्त ने हनुमान को समुद्र लांघने को कहा जिस पर हनुमान ने चकित होकर पुछा मै कैसे लांघ सकता हूँ? जिसपर जामवंत ने उन्हें उनकी शक्तियाँ  याद दिलवाई जो एक ऋषि के श्राप से वे भूल चुके थे।  


सुन्दरकाण्ड


सुनि प्रभु वचन हरष हनुमाना।

सरनागत बच्छल भगवाना।।

हनुमान ने लंका की और प्रस्थान किया जहाँ उनकी परीक्षा सुरसा ने ली और छाया पकड़ने वाली राक्षसी का वध करके समुन्द्र को लांघ लिया। लंकिनी नाम की राक्षसी का वध कर उन्होंने लंका में प्रवेश किया।  जहाँ उनकी भेंट रावण के छूटे भाई भिभीषन से हुई। जिसने उन्हें अशोक वाटिका का पता बताया जहाँ सीता को रखा गया था। जब हनुमान वह पहुंचे, तब रावण अपनी राणिओ के साथ वही उपस्थित तहा और असहाये सीता को डरा धमका रहा था। त्रिजटा नाम की राक्षसी वहां सीता को सांत्वना देने लगी। ये सब हनुमान दूर से देख रहे थे। हनुमान ने दूर से ही सीता की तरफ राम की दी अंगूठी फेंक दी जिसे सीता ने देखते ही पहचान लिया।  जिसके बाद हनुमान ने वन में खूब उत्पात मचाया और रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध कर डाला। जिसके बाद मेघनाथ नागपाश में बाँध कर उन्हें रावण के पास ले गया , जहाँ हनुमान ने खुद को राम का दूत बताया और सीता को राम जी को वापिस करने को कहा। जिसके बाद रावण ने हनुमान के पूंछ पर आग लगा देने का आदेश दिया।  और हनुमान के पूछ पर तेल से भीगे कपडे को बाँध कर आग लगा दी और हनुमान ने उड़ कर लंका दहन कर दिया।  समुन्द्र में अपनी पूछ बुझा कर वे वापिस सीता के पास गए और उनसे निशानी के रूप में चूड़ामणि ले ली और वापिस श्री राम के पास पहुँच गए। 

इसके उपरान्त विभीषण ने रावण को समझाया की वह सीता को सम्मान सहित राम को वापिस कर दे जिस पर क्रोधित हो कर रावण ने उसे अपने दरबार से निकल जाने को कहा ,जिसके बाद वे राम की शरण में आ गए। जहाँ श्री राम ने उनका अभिषेक किया और लंका का रहा घोषित कर दिया। कई दिनों तक समुन्द्र के सामने विनती करने पर भी जब समुन्द्र ने श्री राम और उनकी सेना को आगे बढ़ने का रास्ते नहीं दिया तब क्रोध में आ कर राम ने पुरे समुन्द्र को सूखा देने के लिए अपना बाण निकाल लिया जिस पर समुन्द्र के राजा ने माफ़ी मांगते हुए नल और नील को पत्थर पर श्री राम का नाम लिख कर उसे समुन्द्र में फेकने को कहा। 


लंकाकाण्ड 

जिसके बाद पत्थर समुन्द्र में तैरने लगे। और पूरी सेना ने आसानी से समुन्द्र पार कर लिया । 

समुन्द्र के पार पहुँच जाने की खबर सुनते ही रावण घबरा गया। मंदोदरी ने रावण को सीता को वापिस कर देने को बोला जिसे रावण ने दुबारा मना कर दिया। युद्ध आरम्भ हुआ बारी-बारी से रावण  के सारे पुत्र मारे जाने लगे। मेघनाथ ने शक्ति बाण का प्रयाग कर के लक्ष्मण को मुर्शित कर दिया जिन्हे बचाने के लिए हनुमान संजीवनी लेकर आये। रावण ने युद्ध के लिए कुम्भकरण को जगवाया जो युद्ध में मारा गया। मेघनाथ और लक्ष्मण का दुबारा भीषण युद्ध हुआ जिसमे मेघनाथ भी मारा गया। अंत में रावण और श्री राम का युद्ध हुआ। श्री राम ने विभीषण के कहने पर रावण के नाभि पर तीर चलाया जहाँ  उसकी सारी शक्ति थी। और रावण के साथ उसकी बुराइयों का अंत हुआ।

उत्तरकाण्ड 

14 वर्ष पूर्ण होने पर राम सीता और लक्ष्मण वापिस अयोध्या गए जहाँ उनका भव्य स्वागत हुआ।प्रजा ने सीता पर लांछण लगाना शुरू कर दिया जिसके बाद गर्ववती सीता ने अयोध्या छोड़कर वन चली गयीं ,जहां उन्होंने 2 जुडवां पुत्रों को जन्म दिया। लव और कुश ,उनके पुत्र अपनी माँ का अधिकार मांगने अयोध्या आये जहाँ सीता को बुलाया गया और सीता ने समस्त प्रजा के सामने धरती में खुद को समा दिया और लव कुश को अपने पिता के संगरक्षण में छोड़ दिया। श्री राम चरित कुछ दोहे आपके समक्ष प्रस्तुत हैं:


''गुरु गृह गए पढ़न रघुराई।

अल्पकाल विद्या सब आई।।'



'राजीव नयन धरें धनु सायक।

भगत बिपति भंजन सुखदायक।।'



दैहिक दैविक भौतिक तापा।

राम राज नहिं काहुहिं ब्यापा।।' 

आजीविका प्राप्ति या वृद्धि हेतु-

'बिस्व भरन पोषन कर जोई।

 ताकर नाम भरत अस होई।।'



जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं।

सुख संपत्ति नानाविधि पावहिं।।'